दिल्ली: पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह को मरणोपरान्त पद्म विभूषण से किया गया सम्मानित, जानें और किसे मिला सम्मान…

सोमवार को राष्ट्रपति भवन में नागरिक अलंकरण समारोह का आयोजन किया गया। जहा, राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने सोमवार को इस साल के पद्म पुरस्कारों के विजेताओं को सम्मानित किया। यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह को मरणोपरान्त पद्म विभूषण से सम्मानित किया गया।

समारोह में पद्म विभूषण,पद्म भूषण,पद्मश्री पुरस्कार दिए गए। विक्टर बनर्जी,डॉ संजय राजाराम को पद्म भूषण से सम्मानित किया गया। डॉ.प्रतिभा रे,आचार्य वशिष्ठ त्रिपाठी को पद्म भूषण से नवाजा गया। डॉ.कृष्ण मूर्ति एल्ला, सुचित्रा कृष्णा को पद्म भूषण सम्मान दिया गया। ओलंपिक पदक विजेता नीरज चोपड़ा को पद्म श्री गायिका सुलोचना चव्हाण को भी पद्मश्री पुरस्कार दिया गया।

Related Articles

Back to top button
Live TV