दिल्ली: केंद्र पर भड़की प्रियंका गांधी ट्वीट कर बोली-लाखों युवा कर रहे सेना की तैयारी, भर्ती न आने से परेशान…

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने ट्वीट कर रक्षामंत्री राजनाथ सिंह से सेना में भर्ती निकालने के लिए अनुरोध किया। प्रियंका गांधी ने ट्वीट कर लिखा कि,”सेना में भर्ती के लिए लाखों युवा हाड़तोड़ मेहनत कर देशसेवा के सपने के साथ तैयारी करते हैं। लेकिन ये युवा वायुसैनिक भर्ती (जनवरी 2020) की एनरोलमेंट लिस्ट व परिणाम (वायुसैनिक भर्ती 2021) व सालों से थल सेना में भर्ती न आने से परेशान हैं।”

प्रियंका गांधी ने आगे लिखा, ‘आज रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह को पत्र लिखकर इस विषय में अविलंब सकारात्मक कदम उठाते हुए सेना भर्ती से जुड़े युवाओं की समस्याएं हल करने का अनुरोध किया।’

सेना में भर्ती का मुद्दा पिछले लंबे समय से उठाया जा रहा है। युवा भी इसे लेकर पिछले काफी समय से भर्ती की मांग कर रहे है।

Related Articles

Back to top button
Nový recept: Jak se zbavit Záchrana rajčat: bojování s letním krupobitím Letní životní trik: Stačí 2 lžíce a vaše boty budou 5 tipů, jak udržovat Uvařte si nadýchané