Delhi: संजय सिंह राउज एवेन्यू कोर्ट में हुए पेश, जज से बोले- ED मेरे साथ खेल रही, आरोपों में सच्चाई हो तो कड़ी से कड़ी सजा दें

आप सांसद संजय सिंह को राउज एवेन्यू कोर्ट में पेश किया गया। कोर्ट में संजय सिंह के वकील ने ED की मांग का विरोध किया। वहीं ईडी ने कोर्ट से संजय सिंह की कस्टडी की मांग की। संजय सिंह ने कोर्ट में कहा 239 सर्च की गई, डिजिटल साक्ष्य के सिवा कुछ नहीं मिला, मेरे आवास पर रेड में कुछ नहीं मिला। राउज एवेन्यू कोर्ट ने संजय सिंह की कस्टडी पर फैसला सुरक्षित रखा है। कोर्ट ने ED हिरासत की मांग पर फैसला सुरक्षित रखा है।

नई दिल्ली. आप सांसद संजय सिंह को राउज एवेन्यू कोर्ट में पेश किया गया। कोर्ट में संजय सिंह के वकील ने ED की मांग का विरोध किया। वहीं ईडी ने कोर्ट से संजय सिंह की कस्टडी की मांग की। संजय सिंह ने कोर्ट में कहा 239 सर्च की गई, डिजिटल साक्ष्य के सिवा कुछ नहीं मिला, मेरे आवास पर रेड में कुछ नहीं मिला। राउज एवेन्यू कोर्ट ने संजय सिंह की कस्टडी पर फैसला सुरक्षित रखा है। कोर्ट ने ED हिरासत की मांग पर फैसला सुरक्षित रखा है।

संजय सिंह ने कहा ED मेरे साथ खेल रही है। आरोपों में सच्चाई तो कड़ी से कड़ी सजा दें। आप न्याय की कुर्सी पर,बेहतर समझ सकते हैं। ‘मुझे एक बार भी बुलाया नहीं,मेरे लिए अलग कानून?। संजय सिंह के वकील ने कोर्ट में कहा सर्वेश मिश्रा का बयान दर्ज नहीं किया गया। गिरफ्तारी के बाद सर्वेश को समन किया गया। गिरफ्तार करके प्रताड़ित किया जा रहा है। समीर महेंद्र पर 3 करोड़ घूस देने का आरोप है। समीर को अभी तक ईडी ने गिरफ्तार नहीं किया है। कोर्ट ने ईडी से पूछा फोन जब्त तो कस्टडी में पूछताछ क्यों जरूरी है। इस पर ईडी ने जवाब ने देते हुए कहा 2 लोगों को आमना-सामना कराने के लिए बुलाया है। दोनों को सामने बैठाकर संजय सिंह से पूछताछ करेंगे। जिसके बाद कोर्ट ने ED हिरासत की मांग पर फैसला सुरक्षित रखा है।

इससे पहले कोर्टरूम जाते वक्त मीडिया ने उनसे सवाल किया तो संजय सिंह ने कहा “मोदी जी चुनाव हार रहे हैं इसलिए ये सब करा रहे है”ED ने संजय सिंह को कोर्ट में पेश किया। राउज एवेन्यू कोर्ट में सुनवाई चल रही है। कोर्ट परिसर में बड़ी संख्या में फोर्स तैनात है। सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस फोर्स तैनात की गई है। पेशी के पहले बोले सांसद संजय सिंह ने कहा मोदी जी चुनाव हार रहे इसलिए गिरफ्तार कराया है, मोदी जी अत्याचार कर रहे हैं, मोदी जी चुनाव में हारेंगे।

Related Articles

Back to top button