देश के सरकारी स्कूलों की रेटिंग में दिल्ली के स्कूल पहले स्थान पर- मनीष सिसोदिया

दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने ट्वीट कर बताया कि देश के सरकारी स्कूलों की रेटिंग में दिल्ली के स्कूल पहले स्थान पर है। उन्होंने इंडिया स्कूल रैकिंग्स 2021-2022 की लिस्ट ट्वीटर पर शेयर की है। इंडिया स्कूल रैकिंग्स की लिस्ट में टॉप-10 सरकारी स्कूलों में 4 सरकारी स्कूल दिल्ली के है।

वहीं इस उपलब्धि पर सिसोदिया ने दिल्ली की टीम एजुकेशन को बधाई दी। अपको बता दे कि राजकीय प्रतिभा विकास विद्यालय सेक्टर 10 द्वारका दिल्ली को देश के सरकारी स्कूलों की रैंकिंग में पहला स्थान मिला है। वहीं इस लिस्ट में छठे स्थान पर दिल्ली के रोहिणी सेक्टर 11 का राजकीय प्रतिभा विकास विद्यालय है

जबकि इस लिस्ट में आठवें स्थान पर दिल्ली के द्वारका सेक्टर पाँच का राजकीय प्रतिभा विकास विद्यालय है। और नौवें स्थान पर यमुना विहार का राजकीय प्रतिभा विकास विद्यालय है। वही इस उपलब्धि पर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने भी ट्वीट कर लिखा, यह दिल्ली के लोगों के लिए बेहद गर्व की बात है।

Related Articles

Back to top button