
इंडियन स्मार्टफोन मार्केट में इन दिनों Apple के iPhone 17 को लेकर कस्टमर्स में शानदार उत्साह देखने को मिल रहा है। बता दे कि रिटेलर्स का कहना है कि बड़ी संख्या में लोग इस फोन को जल्द ही खरीदना चाहते हैं, क्योंकि उन्हें डर है कि आने वाले समय में इसकी कीमत बढ़ सकती है। वहीं, बेस मॉडल की लिमिटेड अवेलेबिलिटी ने भी बायर्स की चिंता बढ़ा दी है, जिससे कई शहरों में इसकी डिमांड पहले से काफी ज़्यादा हो गई है।
सीधा असर बिक्री पर पड़ा
मार्केट के एक्सपर्ट्स का मानना है कि कीमत बढ़ने की संभावनाओं को लेकर मार्केट में चल रही चर्चाओं का सीधा असर बिक्री पर पड़ा है। कई रिटेल स्टोर अपने कस्टमर्स को फोन, मैसेज और सोशल मीडिया के ज़रिए सलाह दे रहे हैं कि अगर वे iPhone 17 खरीदने का प्लान बना रहे हैं तो ज़्यादा इंतज़ार न करें। यही वजह है कि कई लोग बिना किसी एक्स्ट्रा डिस्काउंट का इंतज़ार किए इस फ़ोन को पूरी कीमत पर खरीद रहे हैं।
लिमिटेड स्टॉक ने बढ़ाई चिंता
वही पिछले कुछ दिनों से iPhone 17 के कुछ स्टोरेज वेरिएंट और कलर ऑप्शन कई रिटेल आउटलेट पर लिमिटेड संख्या में उपलब्ध हैं। वहीं, हर मॉडल ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर आसानी से उपलब्ध है। कुछ ई-कॉमर्स वेबसाइट पर चुनिंदा वेरिएंट पर ऑफर्स के साथ ऑनलाइन शॉपिंग भी बढ़ी है, लेकिन सभी कलर और स्टोरेज ऑप्शन उपलब्ध नहीं हैं क्योंकि कई ग्राहक ऑफलाइन स्टोर का रुख कर रहे हैं।
दूसरे Apple प्रोडक्ट्स की कीमत बढ़ने का असर
हाल ही में, Apple ने MacBook, iPad और कुछ स्मार्ट होम डिवाइस की कीमतें बढ़ाई हैं। हालांकि, कंपनी ने अभी तक iPhone 17 की कीमत में किसी बदलाव का ऐलान नहीं किया है। इसके बावजूद, कस्टमर्स में यह धारणा है कि अगर दूसरे प्रोडक्ट्स महंगे हुए तो भविष्य में iPhone की कीमत भी बढ़ सकती है। इस आशंका ने मौजूदा डिमांड को और मज़बूत किया है।
सेल के आंकड़ों में भी उछाल दिखा
मार्केट रिसर्च से जुड़े एक्सपर्ट्स का कहना है कि अप्रैल से जून के दौरान iPhone की बिक्री में अच्छी बढ़त दर्ज की गई। शुरुआती अनुमान बताते हैं कि इस दौरान कंपनी के शिपमेंट पिछले साल की इसी तिमाही के मुकाबले ज़्यादा थे। ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर चलाए जा रहे प्रमोशनल ऑफर्स और फेस्टिव कैंपेन ने भी बिक्री बढ़ाने में अहम भूमिका निभाई।
कुछ पार्ट्स की उपलब्धता भी सीमित बनी हुई
सप्लाई चेन से जुड़े एक्सपर्ट्स का कहना है कि स्मार्टफोन बनाने की लागत लगातार बढ़ रही है। खासकर मेमोरी और स्टोरेज मॉड्यूल जैसे ज़रूरी कंपोनेंट्स पहले के मुकाबले काफी महंगे हो गए हैं। इसके अलावा, कुछ पार्ट्स की उपलब्धता भी सीमित बनी हुई है, जिससे प्रोडक्शन लागत पर दबाव बढ़ रहा है। फिलहाल, एप्पल ने आईफोन 17 की कीमत में कोई बदलाव नहीं किया है, लेकिन कंपनी की लागत में बढ़ोतरी और बाजार की स्थिति को देखते हुए भविष्य की कीमतों को लेकर अटकलें लगाई जा रही हैं।









