Dengue: एकाएक तेजी से पैर पसार रहा डेंगू, लोगों को किया जा रहा जागरूक

नैनीताल जिले में एकाएक डेंगू तेजी के साथ फैल रहा है। सुशीला तिवारी अस्पताल में डेंगू के 13 मरीज तो बेस हॉस्पिटल में 11 मरीज भर्ती हैं

रिपोर्ट- दिनेश पाण्डेय

नैनीताल जिले में एकाएक डेंगू तेजी के साथ फैल रहा है। सुशीला तिवारी अस्पताल में डेंगू के 13 मरीज तो बेस हॉस्पिटल में 11 मरीज भर्ती हैं। इसके अलावा मुख्य चिकित्सा अधिकारी भागीरथी राणा ने बताया कि जिले में 217 डेंगू के एलाइजा पॉजिटिव केस हैं, जिनमें से 176 जिले के तथा बाकी अन्य जिलों के एक्टिव केस हैं।

इसके अलावा बेस चिकित्सालय में भर्ती एक मरीज की रेफर करने के बाद राममूर्ति अस्पताल में मौत हो गई हालांकि मुख्य चिकित्सा अधिकारी का कहना है कि उस मरीज की डेंगू रिपोर्ट नेगेटिव थी। फिलहाल डेंगू को देखते हुए सभी नगर निकायों में अभियान व लारवा एकत्र करने के कार्य चल रहे हैं साथ ही लोगों को जागरूकता अभियान भी चलाया जा रहा है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने कहा कि अभी डेंगू के गंभीर रोगी 2 दर्जन के आसपास भर्ती है।

Related Articles

Back to top button