श्री कृष्ण जन्मभूमि के मुख्य पक्षकार मनीष यादव की तरफ से आयोजित यादव समाज के कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में डिप्टी सीएम बृजेश पाठक शामिल हुए। इस दौरान डिप्टी सीएम बृजेश पाठक ने सपा मुखिया अखिलेश का बिना नाम लिए बोला बड़ा जुबानी हमला। उन्होंने कहा कि जो प्रभु राम का नही हुआ वो प्रभु श्री कृष्ण का कैसे हो सकता है और जो कृष्ण का नही हुआ वो यदुवंशी कैसे हो सकता है।
लखनऊ- यादव समाज के कार्यक्रम में बोले डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक, जो राम का नहीं हुआ वो कृष्ण का कैसे हो सकता है?#Lucknow @brajeshpathakup @BJP4UP pic.twitter.com/pyuFDIqdOF
— भारत समाचार | Bharat Samachar (@bstvlive) January 15, 2024
डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने यादव यादव समाज के कार्यक्रम में कहा कि उत्तर प्रदेश के इतिहास में भगवान श्री कृष्ण रोम रोम में है हर जगह आप उनको महसूस करेंगे।
डिप्टी सीएम बृजेश पाठक ने अखिलेश यादव पर हमला बोलते हुए कहा कि हम कोई राजनीतिक बात नहीं करना चाहते थे। लेकिन सच्चाई है तो उसको प्रकट करना भी आवश्यकता है। जो राम का नहीं हुआ वो कृष्ण का कैसे हो सकता है? आप मेरी बात को समझ रहे हो, जो ब्रह्म राम का नहीं हुआ, वो कृष्ण का कैसे हो सकता है? और जो कृष्ण का नहीं हुआ, वो यदुवंशी कैसे हो सकता है?