विश्वनाथ धाम में लेजर शो से देव दीपावली का उत्सव, 10 लाख दीपों से सजेगी काशी

धर्म की नगरी काशी में कार्तिक पूर्णिमा पर मनाए जाने वाली देव दीपावली का पर्व इस बार 7 नवंबर के मनाया जाएगा। इस पर्व को लेकर उत्तर प्रदेश सरकार के आवाहन पर जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी है।

रिपोर्ट- रोहित सिंह

धर्म की नगरी काशी में कार्तिक पूर्णिमा पर मनाए जाने वाली देव दीपावली का पर्व इस बार 7 नवंबर के मनाया जाएगा। इस पर्व को लेकर उत्तर प्रदेश सरकार के आवाहन पर जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी है। देव दीपावली के पर्व का सीएम योगी आदित्यनाथ खुद समीक्षा करने वाले है। ऐसे में देव दीपावली को दिव्य और भव्य बनाने के लिए तैयारियां की जा रही है। इस बार देव दीपावली कई वजहों से बेहद ही खास होने वाला है।

देवलोक छोड़ काशी नगरी में देवता मनाते हैं दीपावली
कहते है कार्तिक पूर्णिमा के दिन समस्त देवता देवलोक छोड़ काशी नगरी में देवधिदेव महादेव के साथ दीपावली मानने के लिए आते है। इस मान्यता को लेकर कार्तिक पूर्णिमा के दिन काशी में भव्य आयोजन किया जाता है। मां गंगा की होने वाली नित्य संध्या की आरती खास रूप से होती है । इस दिन की आरती अन्य दिनों की अपेक्षा दिव्य और भव्य तरीके से होता है। इसके अलावा काशी के समस्त घाटों , मंदिरो और अन्य स्थानों को दीपों से सजाया जाता है। इस बार देव दीपावली का पर्व काशी में बेहद ही खास है , क्योंकि पहली बार बाबा श्री काशी विश्वनाथ धाम परिसर में देव दीपावली का पर्व मनाया जाएगा। यही वजह है की जिला प्रशासन और मंदिर प्रशासन इस बार भव्य तरीके से विश्वनाथ धाम को विशेष फूलो से सजाएगा । इसके अलावा मां गंगा के तट पर बने विश्वनाथ धाम के द्वार पर लेजर शो का आयोजन किया जाएगा।

10 लाख दीपों से सजेगी काशी
काशी के सभी घाटों को दीपो से सजाया जाएगा , जिसके लिए प्रशासन स्तर पर तैयारी कर ली गई है। वाराणसी के कमिश्नर कौशल राज शर्मा की माने तो देव दीपावली के पर्व पर काशी को 10 लाख दीपो से सजाए जाने की तैयारी है। इसके साथ ही देश – विदेश से आने वाले श्रद्धालुओं को देव दीपावली पर कई खास आयोजन भी देखने को मिलेंगे । जिसमे गंगा के रेत पर सजावट , ईको – फ्रेंडली आतिशबाजी , लेजर शो के साथ भव्य और दिव्य मां गंगा की आरती शामिल है। काशी में इस पर्व को लेकर तैयारियां पूरी की जा रही है। साथ ही सुरक्षा के भी व्यापम इंतेजाम किए जाएंगे।

पर्यटन से होगा फायदा

काशी में होने वाले देव दीपावली के पर्व को देखने के लिए देश ही नहीं बल्कि विदेशों से पर्यटक खींचे चले आते है। ऐसे में पर्यटन के दृष्टि से उत्तर प्रदेश को बड़ा फायदा होता है। यही वजह है की विगत सालो से उत्तर प्रदेश की योगी सरकार देव दीपावली के इस आयोजन को बेहद ही वृहद स्तर पर करवा रही है। साथ ही साथ पीएम मोदी भी इस पर्व को लेकर खासा उत्साहित रहते है। इस पर्व की समीक्षा खुद सीएम योगी आदित्यनाथ कर रहे है। ऐसे में देव दीपावली का पर्व कुछ अयोध्या के दिवाली सा होता नजर आ रहा है।

Related Articles

Back to top button