
लखनऊ : समाजवादी पार्टी 19 सितंबर से शुरू हो रहे विधानसभा सत्र से पहले कल यानि 14 सितंबर से 18 सितंबर तक रोजाना दो घंटे धरना देंगे। यह धरना चौधरी चरण सिंह की प्रतिमा के सामने होगा। आपको बता दे की विधानसभा का मानसून सत्र 19 सितंबर से शुरू हो रहा है. आपको बता दे की सपा सरकार किसान, युवा, पेंशनर्स के मुद्दे को लेकर बीजेपी सरकार को घेरने की तैयारी में है और इसी क्रम में जनता से जुड़े को लेकर समाजवादी पार्टी सरकार पर हमलावर है।
लखनऊ
— भारत समाचार (@bstvlive) September 13, 2022
➡समाजवादी पार्टी के विधायक कल से धरना देंगे
➡कल से 18 सितंबर तक सपा विधायकों का धरना
➡किसान,युवा,पेंशनर्स के मुद्दे को लेकर धरना देंगे
➡चौधरी चरण सिंह की प्रतिमा पर कल से धरना देंगे
➡सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक रोज धरना देंगे।#Lucknow pic.twitter.com/wzGE6LCb8L
समाजवादी पार्टी का यह धरना प्रतिदिन सुबह 11 बजे से शुरू होकर दोपहर 2 बजे तक चलेगा और इसमें पार्टी के विधायक शामिल होंगे। इस धरना प्रदर्शन में पार्टी भर्तियों में आरक्षण धांधली और कर्मचारियों की पेंशन बहाली, स्वास्थ्य, कानून व्यवस्था के मुद्दे पर सरकार को घेरने का काम करेगी। सपा के मुख्य सचेतक मनोज पाण्डेय ने मीडिया से बात करते हुए इस बात की जानकारी दी।
लखनऊ
— भारत समाचार (@bstvlive) September 13, 2022
➡सपा नेता पूर्व मंत्री मनोज पांडेय का बयान
➡प्रेसवार्ता कर मनोज पांडेय ने BJP पर हमला बोला
➡सपा के लोगों को परेशान किया जा रहा- मनोज पांडेय
➡सपा के लोगों पर केस दर्ज कराए गए – मनोज पांडेय
➡परेशान किसानों की मदद नहीं की गई- मनोज पांडेय।#Lucknow pic.twitter.com/aytAzhqNjP
इस बार का विधानसभा सत्र तो छोटा होगा लेकिन इसके हंगामेदार होने की पूरी सम्भावना है। सपा और बीजेपी के बीच की तल्खी विधानसभा में देखने को मिलेगी।