द्रौपदी मुर्मू पर ट्वीट कर फंसे डायरेक्टर राम गोपाल वर्मा, अब दे रहे हैं सफाई

बॉलीवुड डायरेक्टर राम गोपाल वर्मा उन हस्तियों में से एक हैं जो अपने निडर बयानों के लिए जाने जाते हैं। डायरेक्टर कभी भी विभिन्न विषयों पर अपने मन की बात कहने से नहीं कतराते, चाहे वह राजनीतिक हो या विवादास्पद। वही अब उन्होंने NDA की राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू को लेकर एक विवादास्पद ट्वीट किया है।

राम गोपाल वर्मा ने ट्वीट कर लिखा, “यदि द्रौपदी राष्ट्रपति हैं तो पांडव कौन हैं? और सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि कौरव कौन हैं?” जिसके बाद राम गोपाल वर्मा को ये ट्वीट करने के लिए सोशल मीडिया पर जमकर ट्रोल किया गया। वहीं अब अपने इस ट्वीट कर सफाई देते हुए राम गोपाल वर्मा ने लिखा,

“यह सिर्फ एक गंभीर विडंबना में कहा गया था और किसी अन्य तरीके से इरादा नहीं था .. महाभारत में द्रौपदी मेरा पसंदीदा चरित्र है, लेकिन चूंकि नाम इतन दुर्लभ है, इसलिए मुझे संबंधित पात्रों और अभिव्यक्ति की याद आई। किसी की भावनाओं को ठेस पहुंचाने का मकसद बिल्कुल नहीं था” बताते चले कि राम गोपाल वर्मा के इस विवादास्पद ट्वीट को लेकर बीजेपी नेता गुडूर रेड्डी और टीं नंदेश्र्वर ने उनके खिलाफ हैदराबाद के एक थाने में मामला भी दर्ज करवाया है।

Related Articles

Back to top button
Live TV