दीपोत्सव: करीब 20 मिनट तक होगी आतिशबाजी, सरयू तट पर बने मंच से निहारेंगे पीएम

पीएम के आगमन के पहले सीएम योगी अयोध्या पहुंच गए हैं। सीएम योगी अयोध्या पहुंच कर रामकथा पार्क में तैयारियों का जायजा लिया।

पीएम के आगमन के पहले सीएम योगी अयोध्या पहुंच गए हैं। सीएम योगी अयोध्या पहुंच कर रामकथा पार्क में तैयारियों का जायजा लिया। अयोध्या नगरी आज 17 लाख दीपों से सजेगी। अयोध्या में दीपोत्सव को भव्य बनाने के लिए सभी तरह की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। पीएम मोदी आज श्रीराम का राजतिलक करेंगे। रामनगरी में भव्य दीपोत्सव से एक साथ कई विश्व रिकॉर्ड बनेगा। दीपोत्सव को लेकर पूरी अयोध्या राममय हो गई है।

अयोध्या में दीपोत्सव की अद्भुत छटा बिखर रही है। रामकथा पार्क को राजभवन की तरह सजाया गया है। प्रभु श्री राम सीता सहित ,तीनों भाइयों के साथ पुष्पक विमान रूपी हेलिकॉप्टर से उतरेंगे। राज्यपाल, मुख्यमंत्री योगी उनकी अगवानी करेंगे। भगवान श्रीराम का राज्याभिषेक किया जाएगा। प्रधानमंत्री मोदी वशिष्ठ की भूमिका में राजतिलक करेंगे। दीपोत्सव पर सरयू पुल पर करीब 20 मिनट तक आतिशबाजी होगी। पीएम, सीएम सरयू तट पर बने मंच से इसे निहारेंगे। पुल व घाटों को फूलों व झालरों से सजाया गया है।

इस बार भव्य दीपोत्सव का छठवां संस्करण आयोजित किया जा रहा है। जिसमे पहली बार पीएम मोदी हिस्सा लेने आ रहे है। इसको मध्यनजर रखते हुए विशेष तैयारी की गई है। इस बार 17 लाक रिकार्ड दीपो को जलाने का लक्ष्य रखा गया है। दीपो को लगाने के लिए अलग अलग लोगों को जिम्मेदारियां सौंपी गई है। खासकर विश्वविद्यालय के छात्रों को इसके लिए लगाया गया है।

Related Articles

Back to top button