राजाजी टाइगर रिज़र्व के कर्मचारियों ने की हड़ताल, कामकाज पड़ा ठप !

राजाजी टाइगर रिजर्व के करीब दो सौ कर्मचारियों के हड़ताल पर चले जाने के बाद पार्क के कामकाज ठप पड़े हैं। कर्मचारी अपने वेतन की मांग और कांट्रेक्टर की गड़बड़ी के चलते 3 दिनों से कार्य बहिष्कार...

राजाजी टाइगर रिजर्व के करीब दो सौ कर्मचारियों के हड़ताल पर चले जाने के बाद पार्क के कामकाज ठप पड़े हैं। कर्मचारी अपने वेतन की मांग और कांट्रेक्टर की गड़बड़ी के चलते 3 दिनों से कार्य बहिष्कार पर है। आज राजाजी टाइगर रिजर्व की चीला रेंज में धरने पर बैठे दर्जनों कर्मचारियों ने पार्क प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की हैं।

हड़ताल कर रहे कर्मचारियों ने ठेका प्रथा को बंद कर दूसरे माध्यमों से कर्मचारियों के समायोजन की मांग की। आपको बता दें कि राजाजी टाइगर रिजर्व के आउटसोर्स कर्मचारियों को पिछले 7 महीनों से वेतन नहीं मिला है जिससे उन्हें गुजर बसर करने में परेशानी उठानी पड़ रही है।

धरना दे रहे कर्मचारियों ने चेतावनी दी कि जब तक उनकी मांगें नहीं मानी जाएंगी वे काम पर वापस नहीं लौटेंगे। वहीं अधिकारियों का कहना है कि आउटसोर्स कर्मियों की हड़ताल से कई काम प्रभावित हो रहे हैं। कर्मचारियों की मांगों को लेकर उच्च अधिकारियों को अवगत कराया गया है।


Related Articles

Back to top button
Live TV