टिकटों पर हर साल मिलती है इतने रुपये की सब्सिडी, लोकसभा में अश्विनी वैष्णव ने दी पूरी जानकारी…

रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बुधवार यानी 4 दिसंबर को लोकसभा में एक सवाल का जवाब देते हुए ये जानकारी दी है...

भारतीय रेलवे द्वारा हर साल सभी श्रेणियों के यात्रियों को कुल 56,993 करोड़ रुपये की सब्सिडी दी जाती है, जिसमें हर टिकट पर 46 प्रतिशत की छूट दी जाती है। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बुधवार यानी 4 दिसंबर को लोकसभा में एक सवाल का जवाब देते हुए ये जानकारी दी है।

दरअसल, बीते बुधवार को रेल यात्रियों की विभिन्न श्रेणियों को दी जाने वाली छूट को बहाल करने के बारे में लोकसभा में कई सवालों का जवाब देते हुए उन्होंने कहा कि अगर एक टिकट की कीमत 100 रुपये है, तो रेलवे इसके लिए सिर्फ 54 रुपये लेता है, यानी 46 प्रतिशत की छूट।

वैष्णव ने प्रश्नकाल के दौरान आगे कहा कि, “भारतीय रेलवे द्वारा सभी श्रेणियों के यात्रियों को हर साल कुल 56,993 करोड़ रुपये की सब्सिडी दी जाती है।” रैपिड ट्रेन सेवा पर एक अन्य प्रश्न का उत्तर देते हुए उन्होंने कहा कि रेलवे ने भुज और अहमदाबाद के बीच पहले ही ऐसी सेवा – नमो भारत रैपिड रेल – शुरू कर दी है और इसकी बेहतर सेवा के कारण यात्रियों की संतुष्टि का स्तर बहुत अधिक है।

अधिकारियों ने कहा कि नमो भारत रैपिड रेल ने भुज और अहमदाबाद के बीच 359 किलोमीटर की दूरी 5 घंटे 45 मिनट में तय करके इंटरसिटी कनेक्टिविटी में सुधार किया है, रास्ते में कई स्टेशनों पर रुकती है।

Related Articles

Back to top button