अग्निशमन विभाग में चली तबादला एक्सप्रेस, कई दागी CFO को मिली महत्वपूर्ण तैनाती

उत्तर प्रदेश में कानून व्यवस्था व प्रशासन व्यवस्था दोनों को बेहतर बनाने के लिए सरकार लगातार ट्रांसफर नीति का सहारा ले रही हैं। योगी सरकार हर क्षेत्र में सुधार का भरपूर प्रयास कर रही हैं। इसी को देखते हुए एक बार फिर बड़ी संख्या में तबादले किये गए हैं। इस बार ये तबादले अग्निशमन विभाग में किये गए हैं।

प्रदेश में एक साथ 30 मुख्य अग्निशमन अफसर बदले गए हैं। कई विवादित अधिकारियों को भी महत्वपूर्ण तैनाती मिली हैं। कई दागी और भ्रष्ट सीएफओ भी अहम तैनाती पर हैं। साथ ही साथ सरकार के खिलाफ केस करने वालों को भी अच्छी पोस्टिंग मिली हैं। ये तबादले प्रदेश के हर क्षेत्र नॉएडा से लेकर वाराणसी तक किये गए है।

बतादें कि प्रदेश में पिछले दिनों आईएएस, पीसीएस व पीपीएस जैसे सभी अधिकारीयों के तबादले किये हैं। उसी श्रंखला में इस बार अग्निशमन विभाग के अफसरों के तबादले किये गए हैं। तबादलों की सूची जारी करने के बजाय देर रात डीजी फायर ने सिंगल ऑर्डर जारी किये।

Related Articles

Back to top button