उत्तराखंड CM आवास परिसर में रंगों के पर्व होली की धूम, मुख्यमंत्री धामी ने दी शुभकामनाएं

इस अवसर पर सांसद माला राज लक्ष्मी, पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र रावत, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेन्द्र भट्ट, एवं अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

रविवार यानी 24 मार्च को उत्तराखंड के मुख्यमंत्री आवास परिसर में होली मिलन कार्यक्रम का आयोजन हुआ। इस दौरान वहां मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी मौजूद रहें। जहां उन्होंने वहां मौजूद सभी लोगों को अबीर – ग़ुलाल लगाते हुए रंगों के पर्व होली की बधाई एवं शुभकामनाएं दी।

इस बीच होली मिलन कार्यक्रम में शामिल हुए लोगों ने भी CM धामी को होली की शुभकामनाएं दी तथा होली से सम्बंधित पारम्परिक गीत – श्याम मुरारी के दर्शन को जब विप्र सुदामा आए हरि, आयो वसंत बहार, शिव शंकर खेले होली, फागुन में खेला होली, शिव के मन माहि बसे काशी, आदि खड़ी होली के गीत गाते हुए ढ़ोल – दमाऊ के बीच एक -दूसरे को बधाई दी l

इस उल्लास भरे उत्सव के अवसर पर वहां सांसद माला राज लक्ष्मी शाह, पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेन्द्र भट्ट, एवं अन्य कार्यकर्ता गण उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button