Lucknow में पूर्व IAS अधिकारी की पत्नी की लूट के बाद हत्या, इलाके में फैली सनसनी

फिलहाल, इस घटना को संज्ञान में लेते हुए पुलिस ने मोर्चा संभाल लिया है।  बता दें, दुबे रायबरेली के डीएम और इलाहाबाद के मंडलायुक्त रह चुके हैं। 

यूपी के राजधानी लखनऊ से बड़ी खबर सामने आई है। जिसके तहत लखनऊ में एक पूर्व IAS अधिकारी की पत्नी की लूट के बाद हत्या कर दी गई है। इस मामले के संज्ञान में आते ही इलाके में सनसनी फ़ैल गई। फिलहाल पुलिस ने मामले को सँभालते हुए अपनी जांच पड़ताल शुरू कर दिया है। ये पूरा मामला लखनऊ के गाजीपुर थाना क्षेत्र के सेक्टर 21 की घटना है।

गौरतलब है कि पूर्व IAS अफसर देवेंद्र नाथ दुबे राजधानी लखनऊ के इंदिरा नगर के निवासी है। सूत्रों से मिली खबर के अनुसार इनकी पत्नी मोहिनी दुबे की लूट के बाद हत्या कर दी गई है। मिली जानकारी के अनुसार दुबे उस वक़्त गोल्फ खेलकर लौटे तो उन्होंने देखा कि उनका घर खुला था।

अंदर गए तो देखा आलमारियां खुली थीं और मोहिनी के गले पर फंदा लगा हुआ था। फिलहाल, थाना गाजीपुर क्षेत्र की इस घटना को संज्ञान में लेते हुए पुलिस ने मोर्चा संभाल लिया है। मौके पर पुलिस के साथ डॉग स्क्वाड की टीम भी मौजूद है। बता दें, देवेंद्र नाथ दुबे रायबरेली के डीएम और इलाहाबाद के मंडलायुक्त रह चुके हैं। 

Related Articles

Back to top button