UP : पढ़ाई के बीच सरकारी स्कूल में घुसे भाजपा कार्यकर्ता, मासूम बच्चों को खड़ा कर लगवाए ‘राधे-राधे, कमल खिला दे’ के नारे

बदायूं: शिक्षा के मंदिर कहे जाने वाले सरकारी स्कूलों का उद्देश्य बच्चों के भविष्य को संवारना और उन्हें बेहतर इंसान बनाना होता है। लेकिन उत्तर प्रदेश के बदायूं जिले से एक ऐसी तस्वीर सामने आई है, जिसने हर जागरूक नागरिक और अभिभावक को सोचने पर मजबूर कर दिया है। मामला बिसौली विकासखंड के बसई गांव स्थित एक सरकारी विद्यालय का है, जहां नियमित पढ़ाई के दौरान कुछ भाजपा कार्यकर्ता स्कूल परिसर के अंदर पहुंच गए।

जानकारी के अनुसार, स्कूल में चल रही कक्षाओं को बीच में ही रुकवाकर मासूम बच्चों को अपनी जगह पर खड़ा करवाया गया। इसके बाद बच्चों से ‘राधे-राधे, कमल खिला दे’ जैसे राजनीतिक नारे लगवाए गए। इस पूरी घटना का किसी ने वीडियो बना लिया, जो देखते ही देखते सोशल मीडिया के विभिन्न प्लेटफॉर्म पर तेजी से वायरल हो गया।

Related Articles

Back to top button