3 दर्जन से अधिक गांव बाढ़ से प्रभावित, घाघरा नदी के बढ़ते जलस्तर से लोगों में डर का माहौल

खबर देवरिया जिले से हैं जहां घाघरा नदी का रौद्र रूप जारी है नदी का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है जिससे 3 दर्जन से अधिक गांव बाढ़ से प्रभावित है

खबर देवरिया जिले से हैं जहां घाघरा नदी का रौद्र रूप जारी है नदी का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है जिससे 3 दर्जन से अधिक गांव बाढ़ से प्रभावित है और वहां के लोग भयभीत और डरे सहमे है। जब भारत समाचार की टीम नाव में बैठकर लगभग तीन किलोमीटर की दूरी तय कर बरहज तहसील क्षेत्र के कटईलवा गांव में पहुंची तो वहां की तस्वीरे भयावह थी।

गांव पूरी तरह से जलमग्न हो गया है, कई घरों में पानी घुस गया है। इस गांव के कुछ लोगों ने अपना आशियाना या तो छत पर बना लिया है और जिनके पास छत नहीं है ये लोग गांव से पलायन कर कुछ दूरी पर जाकर अपना आशियाना बना लिए हैं। आपकों बता दे कि बाढ़ पीड़ितों ने प्रशासन पर अनदेखी करने का गंभीर आरोप लगाया।

लोगों ने भारत समाचार से अपना दर्द साझा करते हुए बताया कि जिला प्रशासन के अफसर केवल सड़क मार्ग तक ही पहुच कर राहत सामग्री दे रहे हैं, गांव में नहीं आ रहे हैं। उन्होने बताया कि हम लोग काफी परेशान हैं, हम चाहते है कि अधिकारी हमारे गांव पहुच कर हम बाढ़ पीड़ितों का हाल चाल जाने। बाढ़ पीड़ितों ने भारत समाचार के जरिए जिला प्रशासन से अपील भी की। उन्होने कहा अधिकारी हमारा हाल-चाल लेने गांव आए और हम पीड़ितों से मिलकर हमारी समस्याएं सुने और हमें भी राहत सामग्री दी जाए।

Related Articles

Back to top button