गाजियाबाद में डबल मर्डर से सनसनी, बेटों ने पीट-पीटकर माता-पिता को उतारा मौत के घाट

गाजियाबाद के क्रॉसिंग रिपब्लिक थाना क्षेत्र के भीमनगर इलाके में डबल मर्डर की सनसनीखेज वारदात सामने आई है। यहां पारिवारिक विवाद के चलते दो बेटों ने अपने ही माता-पिता की बेरहमी से हत्या कर दी। घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल है।

पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया

जानकारी के मुताबिक, आरोप है कि बेटों ने अपने माता-पिता के साथ मारपीट की और पीट-पीटकर उन्हें मौत के घाट उतार दिया। वारदात की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

पारिवारिक विवाद की बात सामने आ रही

पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान दीपक और ललित के रूप में हुई है। शुरुआती जांच में सामने आया है कि हत्या के पीछे पारिवारिक विवाद की बात सामने आ रही है। पुलिस दोनों आरोपियों से पूछताछ कर घटना के कारणों और पूरी साजिश का पता लगाने में जुटी है।

इस घटना के बाद स्थानीय लोगों में आक्रोश और भय का माहौल है। पड़ोसियों से भी पूछताछ की जा रही है, ताकि वारदात से जुड़ी अन्य जानकारियां जुटाई जा सकें। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। गाजियाबाद में हुई इस वारदात ने एक बार फिर पारिवारिक विवादों के बढ़ते हिंसक रूप को उजागर किया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

Related Articles

Back to top button