
उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में आयोजित हो रहे ग्लोबल इन्वेस्टर समिट में देश दुनिया के तमाम दिग्गज उद्योगपतियों का जमावड़ा लगा हुआ है। लखनऊ के वृंदावन योजना स्थित वाल्मीकि मुख्य हॉल में आयोजित यूपी जीआईएस-2023 के उद्घाटन सत्र में मौजूद देश-दुनिया के दिग्गज उद्यमियों-निवेशकों से मुखातिब पीएम मोदी ने सबको उत्तर प्रदेश में निवेश का आमंत्रण किया।
आज समिट का तीसरा और अन्तिम दिन है। तीसरे दिन समिट के समापन समारोह में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की गरिमामयी उपस्थिति होगी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज रविवार को सलोनी फाउंडेशन के प्रतिनिधिमंडल के साथ बैठक करेंगे।10.45 बजे यूनाइटेड किंगडम सत्र वृंदावन योजना जाएंगे। 11.15 बजे मंत्री यूनाइटेड किंगडम के साथ बैठक करेंगे। 11.30 बजे इटली के प्रतिनिधिमंडल के साथ बैठक करेंगे दोपहर 12.30 बजे राष्ट्रपति का सीएम योगी स्वागत करेंगे।
योगी आदित्यनाथ का आज का कार्यक्रम
●सुबह 9.45 – सलोनी फाउंडेशन के प्रतिनिधिमंडल के साथ बैठक- 5,कालिदास मार्ग
●सुबह 10.45 बजे- यूनाइटेड किंगडम सत्र, दधीचि हाल, वृंदावन योजना
●सुबह 11.15 बजे – एलेक्स चौक, माननीय मंत्री, यूनाइटेड किंगडम के साथ बैठक, (सीएम लाउंज)
●सुबह 11.30 बजे- इटली के प्रतिनिधिमंडल के साथ बैठक, (सीएम लाउंज)
★दोपहर 12.30 बजे- राष्ट्रपति महोदया का आगमन एवं स्वागत, अमौसी एयरपोर्ट
●दोपहर 1.45 बजे-केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल के साथ भेंट, 5 कालिदास मार्ग
●शाम 3.40 बजे- राष्ट्रपति महोदया द्वारा 75 महिला उद्यमियों/ कारीगरों के साथ ग्रुप फोटो, वृंदावन योजना
●शाम 3.45 बजे- राष्ट्रपति महोदया द्वारा जीआईएस का समापन, वृंदावन योजना
●शाम 6.30 बजे माननीय राष्ट्रपति के सम्मान में नागरिक अभिनंदन, लोकभवन ऑडिटोरियम
●रात 8.15 बजे माननीय राष्ट्रपति महोदया जी के साथ रात्रि भोज, राजभवन.