
गोरखपुर. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का बाढ़ ग्रस्त क्षेत्रों में ताबड़तोड़ दौरे जारी है। सीएम योगी शुक्रवार को महाराजगंज और गोरखपुर के बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा कर रहे हैं। सीएम योगी बाढ़ ग्रस्त क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण कर रहे हैं और बाढ़ पीड़ितों से मुलाकात कर राहत सामग्री का वितरण कर रहे हैं। साथ ही बाढ़ग्रस्त जिलों में राहत कैम्पों का भी जायजा ले रहे हैं। सीएम के आगमन को लेकर प्रशासन एलर्ट मोड पर है।
महाराजगंज के बाद CM योगी ने गोरखपुर के कैंपियरगंज में बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा किया। इस दौरान सीएम योगी ने कहा असमय आई इस बाढ़ से हम लड़ रहे हैं, मैं खुद हर जनपद में जा कर पीड़ितों का हाल जाना,मुलाकात की,आज महराजगंज जनपद में हवाई सर्वेक्षण करते हुए यहां पहुंचा हूँ। हर बाढ़ पीड़ित के लिए हमने प्रशासन को निर्देश दिए हैं,की उन्हें दो बार कम से कम भोजन प्राप्त हो,इसके अलावा घर के सभी आवश्यक वस्तुओं का किट देने के निर्देश हैं।
मुख्यमंत्री योगी ने कहा आपदा की चपेट में आये लोगों के घर क्षतिग्रस्त होने की अवस्था मे उन्हें मुख्यमंत्री आवास योजना में 1.20 लाख की सहायता दी जाए। जनहानि में 4 लाख की आर्थिक सहायता दिए जाने के निर्देश हैं,आपदा के समय सरकार आपके साथ है। बता दें, सीएम योगी लगातार बाढ़ ग्रस्त क्षेत्रों का दौरा कर रहे हैं। बाढ़ पीड़ितों से मुलाकात कर राहत सामग्री बांट रहे हैं। बाढ़ पीड़ितों का आश्वासन दिया है कि आपदा में सरकार आपके साथ खड़ी है।