हापुड़: परिवार को बंधक बनाकर लाखों की लूट करने वाले 6 बदमाश गिरफ्तार, डकैती का समान भी बरामद

हापुड़. हापुड़ में कुछ दिन पूर्व हुई डकैती के मामले में पुलिस ने 6 डकैतों को गिरफ्तार किया है जिनके पास से पुलिस को डकैती के समान बरामद हुआ है। दरअसल आपको बता दे कि 21 नवम्बर को सिम्भावली निवासी महेंद्र गोयल ( शुगर मिल मालिक) के यहाँ हथियार बंद बदमाशों ने दिनदहाड़े परिवार को बंधक बनाकर डकैती डालते हुए लाखों का माल लूट लिया था। जिसके बाद पुलिस में हड़कंप मच गया। ख़ुलासे के लिए आठ टीमों का गठन किया गया था।

मामले का खुलासा करते हुए एसपी दीपक भूकर ने बताया की पकड़े गए बदमाशों की पहचान सीसीटीवी के आधार पर हुई है। बदमाशों ने एक महीने पहले मकान की रेकी थी। लेकिन 11 नवबर को मकान में प्रोग्राम होने के चलते घटना को बाद में करने की योजना बनाई। जिसके बाद 21 नवम्बर को 6 बदमाशो ने घटना को अंजाम दिया। पकड़े गए बदमाश घटना के एक महीने पहले पूरी रेकी कर योजना बनाते थे। जिसके बाद कार को लगभग 20 किलोमीटर दूर खड़ी कर बस या अन्य वाहन में सवार होकर घटना स्थल पर पहुंचते थे। बदमाश आलिशान मकान या कोठी को ही निशाना बनाते थे।

पकड़े गए 6 बदमाशों से माल बरामद

पुलिस ने हरदीप सिंह निवासी सय्यद नांगलोई पश्चिम विहार दिल्ली, रिंकू व राजा निवासी गुरु नानक एन्क्लेव चंद्र विहार निलोठी एन्क्लेव दिल्ली,संजीव व आरिफ उर्फ़ डॉक्टर निवासी देहरा हापुड़,जावेद निवासी आजाद मार्किट नज़ीराबाद को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बदमाशों से एक कार,5 हजार की नकदी,2 कंगन,2 तमंचे बरामद किए हैं।गिरफ़्तार बदमाश जावेद और आरिफ़ के ख़िलाफ़ दिल्ली और हापुड़ में लूट डकैती के कई मामले दर्ज हैं।जबकि अन्य बदमाशों का आपराधिक इतिहास लगाने का पता किया जा रहा है।

Related Articles

Back to top button