IPL 2026 से पहले हरभजन सिंह का बयान: ”हर साल की तरह इस बार भी रोमांचक होगा टूर्नामेंट”

क्रिकेट प्रशंसकों को अब आईपीएल 2026 के आगाज का बेसब्री से इंतजार है। हर साल की तरह इस बार भी टूर्नामेंट में रोमांच, कड़े मुकाबले और नए रिकॉर्ड देखने की उम्मीद जताई जा रही है।

पूर्व भारतीय स्पिनर हरभजन सिंह ने इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 के शुरू होने से पहले अपनी उत्सुकता जाहिर की है। उन्होंने कहा कि आईपीएल का हर सीजन नई ऊर्जा, जुनून और रोमांच लेकर आता है और इस बार भी दर्शकों को शानदार मुकाबले देखने को मिलेंगे।

ANI से बातचीत में हरभजन सिंह ने कहा कि आईपीएल का आगाज हमेशा ही उत्साह से भरा होता है। उन्होंने उम्मीद जताई कि इस साल भी टूर्नामेंट में वही जोश और मनोरंजन देखने को मिलेगा जिसके लिए आईपीएल दुनिया भर में मशहूर है।

हरभजन सिंह ने कहा कि वह चाहते हैं कि इस बार कोई नई टीम खिताब जीते। हालांकि उन्होंने यह भी माना कि कई पुरानी टीमें काफी मजबूत हैं, इसलिए इस सीजन में भी कड़े और रोमांचक मुकाबले देखने को मिलेंगे।

इस बीच (BCCI) ने 11 मार्च को आईपीएल 2026 के पहले चरण का कार्यक्रम जारी कर दिया है। टूर्नामेंट का पहला चरण 28 मार्च से 12 अप्रैल 2026 तक खेला जाएगा।

आईपीएल 2026 का पूरा शेड्यूल अभी घोषित नहीं किया गया है। दरअसल इसी दौरान तीन राज्यों में विधानसभा चुनाव होने हैं, इसलिए चुनाव की तारीखों की घोषणा के बाद टूर्नामेंट का बाकी कार्यक्रम जारी किया जाएगा।

डिफेंडिंग चैंपियन (RCB) इस सीजन का पहला मुकाबला SRH) के खिलाफ खेलेगी। यह मैच एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम, बेंगलुरु में आयोजित होगा।

पहले चरण में कुल 20 मुकाबले खेले जाएंगे। ये मैच देश के 10 अलग-अलग शहरों—बेंगलुरु, मुंबई, गुवाहाटी, न्यू चंडीगढ़, लखनऊ, कोलकाता, चेन्नई, दिल्ली, अहमदाबाद और हैदराबाद—में आयोजित किए जाएंगे।

टूर्नामेंट के इस चरण में चार डबल-हेडर मुकाबले भी खेले जाएंगे। दोपहर के मैच 3:30 बजे और शाम के मुकाबले 7:30 बजे से शुरू होंगे।

सीजन का पहला डबल-हेडर 4 अप्रैल 2026 को खेला जाएगा। इस दिन दोपहर में दिल्ली कैपिटल्स और मुंबई इंडियंस के बीच मुकाबला दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में होगा। इसके बाद शाम को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में गुजरात टाइटन्स और राजस्थान रॉयल्स आमने-सामने होंगी।

इस सीजन में RCB अपने पांच घरेलू मैच बेंगलुरु में और दो मुकाबले रायपुर में खेलेगी। वहीं Punjab Kings चार मैच न्यू चंडीगढ़ और तीन मैच धर्मशाला में खेलेगी। राजस्थान रॉयल्स के तीन घरेलू मैच गुवाहाटी और चार मुकाबले जयपुर में आयोजित होंगे।

हालांकि बेंगलुरु में होने वाले मैचों को लेकर अंतिम अनुमति अभी बाकी है। कर्नाटक सरकार द्वारा गठित विशेषज्ञ समिति 13 मार्च 2026 को एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम का निरीक्षण करेगी। इस दौरान मैच-डे व्यवस्था का फुल-स्केल मॉक ड्रिल भी किया जाएगा, ताकि स्टेडियम की तैयारियों का आकलन किया जा सके।

क्रिकेट प्रशंसकों को अब आईपीएल 2026 के आगाज का बेसब्री से इंतजार है। हर साल की तरह इस बार भी टूर्नामेंट में रोमांच, कड़े मुकाबले और नए रिकॉर्ड देखने की उम्मीद जताई जा रही है।

Related Articles

Back to top button