Health Tips: ये 4 घरेलू उपाय जो बनाते हैं दांत मजबूत, तुरंत दिखेगा लाभ, बुढ़ापे तक नहीं टूटेंगे दांत

हम सब अपने शरीर का बहुत ध्यान रखते हैं, शरीर में जरा सी भी कोई तकलीफ हो तो हम तुरन्त डॉक्टर के पास भागते हैं। लेकिन जब बात रूटिन डेंटल चेकअप करवाने की आती है....

हेल्थ डेस्क. हम सब अपने शरीर का बहुत ध्यान रखते हैं, शरीर में जरा सी भी कोई तकलीफ हो तो हम तुरन्त डॉक्टर के पास भागते हैं। लेकिन जब बात रूटिन डेंटल चेकअप करवाने की आती है तो हमेशा पीछे हट जाते हैं। लोग अक्सर दांतों की सेहत को हल्के में लेते है और ध्यान नहीं देते हैं। लेकिन आपको बता दें, कई चीज़ों में शरीर की हेल्थ दांतों की हेल्थ से जुड़ी होती है। दांतों का ध्यान रखने से कैविटिज की समस्या नहीं होती है और साथ ही आपको खाने का पोषक तत्व भी ठीक से मिलता हैं। दांतों के जरिए खाने को अच्छे से चबाने से शरीर स्वस्थ रहता है।

बाजार में वैसे तो दांतों को मजबूत बनाने के लिए कई प्रोडक्ट्स मौजूद हैं। लेकिन ये प्रोडक्ट्स महंगे होने के साथ कई बार हमें सूट भी नहीं करते हैं। ऐसे में दांतों को मजबूत बनाने के लिए इन उपायों का प्रयोग किया जा सकता है:

सरसों का तेल और नमक

दांतों को मजबूत बनाने के लिए सरसों के तेल और नमक का इस्तेमाल किया जा सकता है। ऐसा करने से दातों में मौजूद बैक्टीरिया कम होते हैं और मसूड़े भी स्वस्थ रहते हैं। इसे इस्तेमाल करने के लिए 1 चम्मच नमक में जरा सा सरसों का तेल मिक्स करें और इस मिक्सचर को दांतों पर लगाकर हल्के हाथ से मसाज करें। फिर गुनगुने पानी से कुल्ला करलें।

तुलसी का उपयोग

दांतों की मजबूती के लिए तुलसी को भी इस्तेमाल किया जा सकता है। तुलसी में मौजूद एंटीबैक्टीरिया, इम्यूनिटी को मजबूत बनाते हैं। इसका इस्तेमाल करने के लिए सूखी तुलसी की पत्तियों को पीसकर पाउडर बना लें। फिर इस पाउडर से दांतों को ब्रश करने से दांत अंदर से मजबूत होते हैं।

ऑयल पुल्लिंग

दांतों की मजबूती के लिए समय-समय पर ऑयल पुल्लिंग करने से दांतों को मजबूत बड़ती हैं और कैविटीज का असर भी कम होता है। इसका इस्तेमाल करने के लिए तिल के तेल या फिर नारियल के तेल को मुंह में भर कर 5 मिनट के लिए मुंह में घुमाते रहिए और उसके बाद साफ पानी से मुंह धो लीजिए, इससे दांत मजबूत बनते हैं।

पुदीने के पत्तों का उपयोग

दांतो को मजबूत बनाने के लिए पुदीने के पत्ते का भी इस्तेमाल किया जा सकता है, मुंह की बदबू को दूर करने के साथ पुदीने के पत्ते दांतों को मजबूत भी बनाते हैं। इसका उपयोग करने के लिए, पुदीने के पत्तों को पानी में उबाल कर गुनगुना होने पर इस पानी से कुल्ला करें। ये पानी दांतों को मजबूत बनाता हैं।

Related Articles

Back to top button