Health Tips: खुद को निकालें डिप्रेशन से बाहर, अपनाएं ये आसान उपाय !

आज कल हर व्यक्ति किसी न किसी समस्या से परेशान हैं। कोई इन सस्याओं से बाहर निकल आता हैं। तो कोई इनमे इतना उलझ जाता हैं की मन में कई तरह ...

आज कल हर व्यक्ति किसी न किसी समस्या से परेशान हैं। कोई इन सस्याओं से बाहर निकल आता हैं। तो कोई इनमे इतना उलझ जाता हैं की मन में कई तरह के ख्याल आने लगते हैं। जिसके चले कुछ लोग डिप्रेशन के शिकार हो जाते हैं। और कुछ लोगों में सुसाइड करने का ख्याल आने लगता हैं। यदि आप अकेले हैं तो डिप्रेशन से डरे नहीं बल्कि खुद इससे बाहर निकलने की कोशिश करें। क्योंकि ऐसा कोई काम नहीं है जिसे आप स्वयं नहीं कर सकते हैं।

डाक्टरों के मुताबिक आज के दौर में डिप्रेशन की बीमारी से लगभग भारत की हर पीढ़ी के लोग परेशान हैं। डिप्रेशन से ग्रसित व्यक्ति खुद को अन्य लोगों से अलग रखने की कोशिश करता है। उसे लगता हैं कि उसे कोई समझेगा ही नहीं। लेकिन यदि आपके पास ऐसा कोई नहीं है जो आपको इससे बाहर निकाल पाए तो परेशान मत हों। आज हम आपको कुछ टिप्स देंगे जो डिप्रेशन से निकलने में आपकी मदद करेंगे।

  • डिप्रेशन से बाहर निकलने के लिए आपको मेडिटेशन एक बेहतर उपाय बन सकता हैं। मेडिटेशन से आप नकारात्मक विचारों को बाहर निकाल सकते है।
  • यदि आपको आत्महत्या करने या डिप्रेशन युक्त ख्याल आते हैं। तो आप प्रकृति का सहारा ले सकते हैं। आप प्रकृति से प्यार करना शुरू कर दीजिये। इससे आपके दिमाग को सुकून मिलेगा। आप नकारात्मक ख्यालों से भी दूर रहेंगे।

  • डिप्रेशन से बाहर निकलने के लिए एक्सरसाइज एक बेहतर विकल्प बन सकता है। इससे हैप्पी हार्मोंस रिलीज होता है जिससे आपका मूड को बेहतर होता हैं। और धीरे धीरे आप डिप्रेशन से बहार आने लगते हैं।
  • डिप्रेशन के मूड से बाहर निकलने के लिए आप म्यूजिक का सहारा ले सकते हैं। इससे स्ट्रेस और डिप्रेशन कम होता हैं।

Related Articles

Back to top button