देशभर के कई राज्यों में लू को लेकर जारी हुआ अलर्ट, IMD का नया अपडेट…

मौसम विभाग के तरफ से दी गई जानकारी के अनुसार, बंगाल और ओडिशा में गर्म और उमस भरे मौसम के कारण दिन के समय का अधिकतम तापमान और बढ़ने वाला है।

देश के अंदर बढ़ती गर्मी, चिचिलाती धुप और ऊपर से पड़ती इस लू ने लोगों का जीना मुहाल कर दिया है। कई राज्यों का तापमान तो 40 डिग्री सेल्सियस के पार तक जा रहा है। इस बीच मौसम विभाग से जो अपडेट आया है वो और परेशान करने वाला है। रविवार यानी 28 अप्रैल को मौसम विभाग ने लू को लेकर कुछ राज्यों में रेड अलर्ट तो कुछ में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। IMD के तरफ से जारी अधिसूचना के तहत आने वाले कई दिनों तक गर्म हवाओं का प्रकोप जारी रहेगा।

मौसम विभाग के तरफ से दी गई जानकारी के अनुसार, बंगाल और ओडिशा में गर्म और उमस भरे मौसम के कारण दिन के समय का अधिकतम तापमान और बढ़ने वाला है। इन राज्यों में लू के चलते लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ेगा। जिसके चलते इन राज्यों में रेड अलर्ट जारी किया गया है।

देश के कई राज्यों में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से ऊपर पहुँच चूका है। शनिवार को पश्चिम बंगाल का अधिकतम तापमान 44.6 डिग्री सेल्सियस तो कोलकाता में दिन का अधिकतम तापमान 41.1 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है। कई जगहों पर तो तापमान 43 डिग्री से ऊपर दर्ज किया गया है।

वहीं, ओडिशा में 44.7 डिग्री सेल्सियस तक तापमान दर्ज किया गया है। राजधानी भुवनेश्वर में 44.6 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया।

मौसम विभाग के तहत अगले तीन दिनों तक दिन का तापमान एक से दो डिग्री सेल्सियस तक बढ़ सकता है। मगर उसके बाद के दो दिन कोई बड़ा बदलाव नहीं देखा जाएगा।

दिल्ली-एनसीआर

यहां के लोगों को हाल ही में हुई बारिश के चलते चिलचिलाती गर्मी से थोड़ी राहत मिली है। शनिवार को यहां अधिकतम तापमान 40.5 डिग्री सेल्सियस से घटकर 38 डिग्री सेल्सियस हो गया। आईएमडी के अनुसार यहां इस सप्ताह के अंत तक आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहने के आसार है। हालांकि, सोमवार तक दिल्ली का अधिकतम तापमान फिर से 40 डिग्री सेल्सियस को पार कर जाएगा।

उत्तर प्रदेश के लिए अलर्ट

वहीं पूर्वी उत्तर प्रदेश और उत्तरी हिस्सों के लिए मौसम विभाग ने ‘येलो अलर्ट’ जारी किया है। यहां भी लू से लोगों के परेशान रहने की आशंका जताई गई है।

Related Articles

Back to top button