Himachal Pradesh: CM Yogi का हिमाचल प्रदेश दौरा आज, तीन जनसभाओं को करेंगे सम्बोधित !

हिमाचल प्रदेश में विधानसभा चुनाव को लेकर बीजेपी पूरी तरह से तैयारी में जुटी हैं। उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ बुधवार को हिमाचल प्रदेश में तीन चुनावी रैलियों को संबोधित करने वाले हैं....

हिमाचल प्रदेश में विधानसभा चुनाव को लेकर बीजेपी पूरी तरह से तैयारी में जुटी हैं। उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ बुधवार को हिमाचल प्रदेश में तीन चुनावी रैलियों को संबोधित करने वाले हैं। आदित्यनाथ हिमाचल के हमीरपुर, मंडी और सोलन में सभाओं को संबोधित करेंगे। बीजेपी के स्टार प्रचारकों की लिस्ट में सीएम योगी का नाम सबसे ऊपर है।

केंद्रीय मंत्री अमित शाह हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर जिले के नादौन में जनसभा को सम्बोधित करेंगे। दोपहर के बाद कांगड़ा जिले के धर्मशाला में विधानसभा के पास जोरावर स्टेडियम में जनसभा को सम्बोधित करेंगे। गृहमंत्री अमित शाह प्रदेश में चुनाव की तैयारियों का जायजा ले रहे हैं। मंगलवार को उन्होंने प्रदेश में 2 रैलियों को सम्बोधित किया था।

बीते दिन हिमाचल के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कांग्रेस पर तंज करते हुए कहा था कि जनता का कांग्रेस से भरोसा टूट गया हैं। कांग्रेस की स्थिति ख़राब होती जा रही हैं। UPA सरकार में भ्रष्टाचार ही भ्रष्टाचार देखने को मिला है। बीजेपी सरकार में किसी से बदले की भावना से कार्य नहीं किया है।

Related Articles

Back to top button