लोकसभा चुनाव से पहले कोलकाता में HM अमित शाह की बड़ी रैली,  बोले CAA देश का कानून, लागू करके रहूंगा

पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के धर्मशाला में केन्द्रीय गृह मंत्री ने जनसभा को संबोधित करते हुए ममता सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा सोनार बांगला और मां माटी मानुष के नारे के साथ कम्युनिस्टों को हटाकर ममता दीदी सत्ता में आईं।

कोलकाता. पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के धर्मशाला में केन्द्रीय गृह मंत्री ने जनसभा को संबोधित करते हुए ममता सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा सोनार बांगला और मां माटी मानुष के नारे के साथ कम्युनिस्टों को हटाकर ममता दीदी सत्ता में आईं। लेकिन बंगाल में कोई परिवर्तन नहीं हुआ। आज भी बंगाल में घुसपैठ, तुष्टिकरण, राजनीतिक हिंसा, भ्रष्टाचार हो रहा है।

उन्होंने कहा कि मैं आज आह्वान करने आया हूं, अगर 2026 में यहां भाजपा सरकार बनानी है, तो इसकी नींव 2024 के लोकसभा चुनाव में ही डालनी होगी। केंद्र में नरेंद्र मोदी सरकार बनाना होगा। ममता सरकार को उखाड़ कर फेंक दो। TMC ने संसद की शुद्धता भंग की है। इस सरकार को बर्खास्त कर देना चाहिए। इस अवसर पर अमित शाह ने कहा कि सीएए देश का कानून है और इसे लागू करके रहूंगा।

Related Articles

Back to top button