स्वदेशी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म Koo पर गृह मंत्रालय का ने खोला आधिकारिक अकाउंट, मंत्रालय की जरुरी सूचनाओं होंगी सांझा

गृह मंत्रालय भारत सरकार के सबसे महत्वपूर्ण मंत्रालयों में से एक है। गृह मामलों के मंत्रालय (Ministry Of Home Affairs) को संभालने वाली PIB की इकाई का मेड इन इंडिया सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म कू अकाउंट समय-समय पर इस मंत्रालय से संबंधित सार्वजनिक हित में लिए गए निर्णयों और सभी जरुरी सूचनाओं के बारे में जानकारी प्रदान करेगा।

देश की आंतरिक सुरक्षा से जुड़े मामलों की देख-रेख करने वाली भारत सरकार का गृह मंत्रालय अब मेड इन इंडिया सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म कू पर उपलब्ध होगा। भारत सरकार की पत्र सूचना कार्यालय (PIB) ने केंद्रीय गृह मंत्रालय का आधिकारिक अकाउंट मेड इन इंडिया कू ऐप पर खोल दिया है। गृह मंत्रालय की कू पर आधिकारिक अकाउंट को PIB संचालित करेगा।

गृह मंत्रालय भारत सरकार के सबसे महत्वपूर्ण मंत्रालयों में से एक है। गृह मामलों के मंत्रालय (Ministry Of Home Affairs) को संभालने वाली PIB की इकाई का मेड इन इंडिया सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म कू अकाउंट समय-समय पर इस मंत्रालय से संबंधित सार्वजनिक हित में लिए गए निर्णयों और सभी जरुरी सूचनाओं के बारे में जानकारी प्रदान करेगा।

PIB के आधिकारिक MH कू अकाउंट का यूजरनेम @pib_mha है। PIB इकाई ने कू पर गृह मंत्रालय की तरफ से अपनी पहली पोस्ट में आतंकवाद के प्रति भारत सरकार की जीरो टॉलरेंस नीति के संबंध में 2 फरवरी को राज्यसभा में प्रश्नकाल के दौरान मंत्रालय द्वारा दिए गए जवाब से संबंधित जानकारी प्रदान की है।

बता दें कि सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्विटर के विकल्प के तौर पर मेड इन इंडिया की स्वदेशी तकनिकी आधारिक सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म कू को बनाया गया था जिस पर भारत सरकार के कई मंत्रालय जुड़े हैं। इसी कड़ी में केंद्रीय गृह मंत्रालय का कू पर आधिकारिक अकाउंट भी जुड़ गया है।

Related Articles

Back to top button