अगर आपका बजट है कम, तो गर्मियों में कम खर्चे मे इन हिल स्टेशन पर बीता सकते है अपनी छुट्टियां…

सर्दियां खत्म हो गई है और सूरज की तपन होने लगी है। लेकिन गर्मियों की छुट्टियों में हम कहा जाए ये समझ नही आता हम अक्सर सोचते है की काश हम कोई हिल स्टेशन में होते तो बर्फ़बारी और गर्मी से छुटकारा मिलता। यहा हम अपको ऐसी खूबसूरत जगहों के बारे में बताएंगे जहा आप गर्मियों में कम बजट में शानदार छुट्टियां बिता सकते है।

मनाली- मनाली भारत के खूबसूरत हिल स्टेशन में से एक है। हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले में बसा मनाली प्राकृतिक सौंदर्य देखने लायक है। यह स्थान पर्यटकों की पहली पसंद है और यह एक ऐसा हिल स्टेशन है। जहाँ पर्यटक सबसे अधिक आते हैं। समुद्र तल से 2050 मीटर की ऊंचाई पर स्थित, मनाली व्यास नदी के तट पर स्थित है। सर्दियों में मनाली का तापमान 0 ° से नीचे पहुँच जाता है। मनाली में आप लंबी पैदल यात्रा, पैराग्लाइडिंग, राफ्टिंग, ट्रेकिंग, कयाकिंग आदि के अलावा सुंदर दृश्यों का आनंद ले सकते हैं। यह जगह हनीमून डेस्टिनेशन के रूप में प्रसिद्ध है। गर्मी के मौसम में मनाली का तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से 25 डिग्री सेल्सियस के बीच रहता है।

शिमला- हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला भी प्राकृतिक सौंदर्य से भरपूर है। उत्तर भारत का एक प्रमुख पर्यटन और लोकप्रिय हिल स्टेशन है। शिमला की सुंदरता पहाड़ और नदी है। आप अपने साथी के साथ ट्रैकिंग पर जा सकते हैं और शिमला के नज़ारों का आनंद ले सकते हैं और आप शिमला माल रोड भी जा सकते हैं। शिमला समुद्र तलसे 2200 मीटर की ऊंचाई पर स्थित है, शिमला के पास सबसे अच्छी जगहों में से एक कुफरी है यहां सर्दियों के मौसम में बर्फबारी होती है। यह शहर अपने प्राकृतिक वातावरण के कारण हर साल बड़ी संख्या में पर्यटकों को आकर्षित करता है।

दार्जिलिंग- पूर्वी भारत में स्थित दार्जिलिंग शहर को क्वीन ऑफ हिल्स भी कहा जाता है। दार्जिलिंग पश्चिम बंगाल में स्थित है। दार्जिलिंग भारत के शीर्ष पर्यटन स्थलों की सूची में शामिल है। यहां साल भर पर्यटक आते रहते हैं। इस खूबसूरत जगह पर घूमने के लिए कई जगहें हैं, लेकिन सीमित समय में सभी जगहों को कवर करना संभव नहीं है। दार्जीलिंग अपने चाय बागानों के लिए दुनिया भर में प्रसिद्ध है कहते है की यहा के चाय की बात ही कुछ और है यदि आप दार्जीलिंग जाते है तो दार्जीलिंग के चाय का जरुर आनंद ले। दार्जिलिंग में गर्मी के मौसम में अधिकतम तापमान 25 ° C के आसपास रहता है।

ऊटी- तमिलनाडू में स्थित ऊटी भारत में स्थित खूबसूरत हिल स्टेशन में से एक है। भारत के दक्षिण में स्थित ऊटी अपने प्राकृतिक दृश्य और चाय के बागानों के कारण दुनिया भर में मशहूर है ऊटी समुद्र तल से लगभग 2,240 मीटर की उचाई पर स्थित है लोग अक्सर यहाँ गर्मियों के छुट्टियों में आना पसंद करते है वेसे आप ऊटी 2-3 दिन में पूरा घूम सकते हो। तमिलनाडु का यह एक हिल स्टेशन नीलगिरि पहाड़ियों के बीच स्थित है गर्मियों में अपना यादगार समय बिताने के लिए यह जगह बिल्कुल अनुकूल है।

गंगटोक- सिक्किम की राजधानी गंगटोक बहुत ही मनमोहक जगह है। पहाड़ियों की ढलान पर दोनों ओर आकर्षक इमारतें दिखाई देती हैं। गंगटोक से आप दुनिया के दुसरे सबसे ऊचा पर्वत कंचनजंघा का नज़ारा भी देखने को मिलेगा। शहर में पारंपरिक रीति-रिवाजों और आधुनिक जीवनशैली का अनूठा मेल देखने को मिलता है। यह एक सुंदर शहर है जहाँ ज़रूरत की हर आधुनिक चीज़ आसानी से उपलब्ध है। गर्मियों में, गंगटोक का तापमान लगभग 22 डिग्री सेल्सियस तक होता है।

माउंट आबू- राज्य राजस्थान में स्थित माउंट आबू अपने शांत और हरे भरे वातावरण से पर्यटको को अपनी ओर आकर्शित करता है। माउंट आबू राजस्थान का एकमात्र हिल स्टेशन है। इस पहाड़ी इलाके के ठन्डे और सुहाने मौसम का मज़ा लेने यात्री दूर दूर से यह खिचे आ जाते है। माउंट आबू आज से ही नही बल्कि बहुत पहले से ही लोगो को लुभाता आया है उस समय में भी जब राजा महाराजा या राज घराने के लोग जब भी राजस्थान की जबरदस्त गर्मी से बेहाल हो जाया करते थे तो उनकी सबसे पहली पसंद माउंट आबू ही हुआ करती थी। आरावली के उचे उचे पहाड़ो दक्षनी किनारों पर बसा यह हिल स्टेशन अपने ठन्डे मौसम और चारो तरफ फैली पेड पोधो की हरयाली की वजह से देश भर के पर्यटको की पसंदीदा सैरगाह बन गया है।

Related Articles

Back to top button