
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज शनिवार को नई दिल्ली के प्रगति मैदान से 5जी सर्विस की शुरुआत की। प्रारम्भ में ये सेवा देश के 13 शहरों में दी जाएगी जिसका अगले कुछ समय में पूरे देश में विस्तार होगा। पीएम मोदी ने इंडिया मोबाइल कांग्रेस IMC 2022 के छठे एडिशन में 5जी सर्विस का शुभारंभ किया।
पीएम मोदी ने नयी दिल्ली के प्रगति मैदान में आयोजित हो रहे इंडिया मोबाइल कांग्रेस में 5जी सेवाओं की शुरुआत की। पीएम मोदी ने 1 से 4 अक्टूबर तक प्रगति मैदान में आयोजित होने वाले इंडिया मोबाइल कांग्रेस 2022 के छठे संस्करण का उद्घाटन किया। जिसमें रिलायंस जीयो ने पीएम मोदी को 5G का डेमो दिखाया। इस कार्यक्रम में राज्य के आईटी सचिवों को भी आमंत्रित किया गया है। जिसमें 5जी के रोलआउट में राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों की भूमिका, व्यापार के अवसरों की आवश्यकता, कौशल विकास और संभावित स्टार्ट-अप और निवेशकों के साथ बातचीत के बारे में चर्चा की जाएगी।
शुरुआत में यह सेवा देश के 13 चुनिंदा शहरों में दी जाएगी। आने वाले कुछ समय में क्रमिक रूप से पूरे देश में इसका विस्तार किया जाएगा। देश में पहले चरण में 13 शहर अहमदाबाद, बेंगलुरु, चंडीगढ़, चेन्नई, दिल्ली, गांधीनगर, गुरुग्राम, हैदराबाद, जामनगर, कोलकाता, लखनऊ, मुंबई और पुणे में 5G कनेक्टिविटी की शुरुआत होगी।
हाल ही में 5G नीलामी में कई एयरवेव्स में 1.5 ट्रिलियन रुपये का स्पेक्ट्रम खरीदा गया है। जियो ने जहां 88,078 करोड़ रुपये दिए, वहीं एयरटेल ने 43,084 करोड़ रुपये का स्पेक्ट्रम खरीदा। 5G सेवाओं पर सरकार ने कहा कि 5G नए आर्थिक अवसरों और सामाजिक लाभों को प्राप्त कर सकता है, जिससे यह भारतीय समाज के लिए एक परिवर्तनकारी शक्ति बनने की क्षमता प्रदान करता है। इसमें कहा गया है कि प्रौद्योगिकी देश को विकास की बाधाओं को दूर करने में मदद करेगी, स्टार्ट-अप और व्यावसायिक उद्यमों द्वारा नवाचारों को बढ़ावा देगी और ‘डिजिटल इंडिया’ के दृष्टिकोण को आगे बढ़ाएगी।