बसपा से निष्कासित इमरान मसूद आज ज्वाइन करेंगे कांग्रेस, बदलेगा पश्चिम यूपी का चुनावी समीकरण !

सहारनपुर जिले के कद्दावर नेता और पूर्व विधायक इमरान मसूद आज यानी शनिवार को दिल्ली में कांग्रेस पार्टी ज्वॉइन करेंगे। दिल्ली के पार्टी दफ्तर में दोपहर 3 बजे होंगे कांग्रेस में शामिल होंगे।

सहारनपुर जिले के कद्दावर नेता और पूर्व विधायक इमरान मसूद आज यानी शनिवार को दिल्ली में कांग्रेस पार्टी ज्वॉइन करेंगे। दिल्ली के पार्टी दफ्तर में दोपहर 3 बजे होंगे कांग्रेस में शामिल होंगे। इमरान मसूद 2022 में कांग्रेस छोड़कर सपा में गए थे उसके बाद सपा छोड़कर बीएसपी में शामिल हुए थे। बसपा ने उन्हें पश्चिम यूपी का प्रभारी बनाया था। लेकिन आज वह अपनी पुरानी पार्टी कांग्रेस का दामन थाम रहे है। इमरान मसूद का कहना है कि कांग्रेस में पहले से ही आस्था थी और फिर से घर वापसी कर रहा हूं।

इमरान मसूद यूपी की राजनीति का बड़ा मुस्लिम चेहरा हैं पश्चिमी उत्तर प्रदेश की सीटों पर उनकी अच्छी पकड़ मानी जाती है। कांग्रेस पार्टी के कद्दावर नेता रहे इमरान मसूद ने 2022 के विधानसभा चुनाव से पहले अखिलेश यादव का हाथ थामा था उसके बाद वह बसपा के साथ आ गए थे। लेकिन इमरान मसूद को बिना कारण बताये बसपा पार्टी से बाहर का रास्ता दिखा दिया गया था।

इमरान मसूद का सियासी सफर…

इमरान मसूद…सहारनपुर में अपना वर्चस्व स्थापित करने वाले बसपा के कद्दावर नेता रहे हैं। इमरान मसूद, मुस्लिम समाज का मजबूत चेहरा माने जाते है। उनके सियासी सफर की बात करें तो पश्चिमी उत्तर प्रदेश में उनकी लीडरशिप को काफी ज्यादा मजबूत माना जाता है। हालांकि वो अपने विवादित बयानों के लिए भी जाने जाते हैं। इमरान मसूद ने सहारनपुर के गंगोह इलाके में एक प्रभावशाली परिवार में जन्म लिया। ये परिवार इमरान के दादा काज़ी मसूद के नाम से अपनी धाक रखता था। परिवार को गंगोह घराना भी कहा जाता है। कहा जाता है कि ये परिवार सहारनपुर में इकलौता सियासी घराना रहा है। इमरान के चाचा काजी रशीद मसूद ने दशकों तक इस परिवार की सियासत को अपने नाम से आगे बढ़ाया।

Related Articles

Back to top button