लखनऊ में बोले रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह- सीमा पर सेना को दे रखी है खुली छूट

देश के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने लखनऊ में आयोजित अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद के सिल्वर जुबली समारोह में कहा कि, चाहे कितना भी ताकतवर देश हो अगर उसने भारत को छेड़ने की कोशिश की तो भारत उसे नहीं छोड़ेगा।

रक्षा मंत्री ने आगे कहा, भारत आज दुनिया के सबसे मजबूत देशों में से एक है। इसके साथ ही उनहोंने कहा, हम अपने सशस्त्र बलों के हाथ कभी नहीं बांधेंगे। उन्हें निर्णय लेने होते हैं। हम उनके फैसले के साथ खड़े होंगे, चाहे कुछ भी हो। मैं यह रक्षा मंत्री के रूप में कहता हूं।  अनजाने में फैसला गलत निकला तो भी हम अपने जवानों के साथ खड़े होंगे।

उन्होंने आगे चीन पर निशाना साधते हुए कहा, हमारा एक और पड़ोसी है। आप इसे अच्छी तरह से जानते हैं, इसका नाम लेने की जरूरत नहीं है। सबके साथ मनमानी करने का मन बना लिया है। कई देशों ने इसका विरोध नहीं किया जैसा उन्हें करना चाहिए था। पहले हमारी स्थिति ऐसी ही थी। लेकिन 2014 के बाद स्थिति बदल गई है।

Related Articles

Back to top button