IND vs BAN: भारत ने बांग्लादेश के खिलाफ रचा इतिहास, एक ही मैच में लगाई रिकॉर्ड्स की झड़ी

भारत ने तूफानी बल्लेबाजी करते हुए बांग्लदेश के खिलाफ तीसरे T20 मैच में 20 ओवर में 6 विकेट पर 297 रन बनाया।

हैदराबाद के राजीव गांधी अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में भारत-बांग्लादेश के बीच तीसरा और आखिरी T20 मैच खेला जा रहा है। जिसमें भारत के बल्लेबाजों ने धुआंधार बल्लेबाजी की। जहां एक तरफ संजू सैमसन ने अपने क्रिकेट करियर का पहला शतक लगाया। वहीं दूसरी तरफ कप्तान सूर्य कुमार यादव ने शानदार अर्धशतकीय पारी खेली। वहीं इस आखिरी मुकाबले में भारत ने T20I क्रिकेट में कई कीर्तिमान गढ़ दिए हैं। आइए जानते हैं कि बांग्लादेश के खिलाफ भारत के नाम कितने रिकॉर्ड दर्ज हुए हैं।

T20 अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में दूसरा सबसे बड़ा स्कोर

भारत ने तूफानी बल्लेबाजी करते हुए बांग्लदेश के खिलाफ तीसरे T20 मैच में 20 ओवर में 6 विकेट पर 297 रन बनाया। वहीं इस स्कोर के बदौलत भारत ने T20 अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट का दूसरा सबसे बड़ा स्कोरबोर्ड खड़ा किया है। T20I के इतिहास में अभी तक सबसे ज्यादा टीम टोटल नेपाल बनाम मंगोलिया मैच में दर्ज है।

ये रही लिस्ट

नेपाल बनाम मंगोलिया, हांग्जो, 2023- 314/3
भारत बनाम बांग्लादेश, हैदराबाद, 2024- 297/6
अफगानिस्तान बनाम आयरलैंड, देहरादून, 2019- 278/3
चेक गणराज्य बनाम तुर्की, 2019- 278/4
मलेशिया बनाम थाईलैंड, हांग्जो, 2023- 268/4
इंग्लैंड बनाम वेस्टइंडीज, तारोबा, 2023- 267/3

T20I सबसे ज्यादा पॉवर प्ले रन

भारत बनाम बांग्लादेश, हैदराबाद, 2024- 82/1
भारत बनाम स्कॉटलैंड, दुबई, 2021- 82/2
भारत बनाम साउथ अफ्रीका, जोहान्सबर्ग, 2018- 78/2
भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया, तिरुवनंतपुरम, 202- 77/1
भारत बनाम श्रीलंका, नागपुर, 2009- 77/1

T20 अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में पहले 10 ओवर के बाद सर्वाधिक स्कोर

ऑस्ट्रेलिया बना स्कॉटलैंड, एडिनबर्ग- 156/3- 2024
एस्टोनिया बनाम साइप्रस, एपिस्कोपी- 154/4- 2024
भारत बनाम बांग्लादेश, हैदराबाद- 152/1- 2024
दक्षिण अफ़्रीका बनाम वेस्टइंडीज़, सेंचुरियन- 149/0- 2023
न्यूज़ीलैंड बनाम श्रीलंका, ऑकलैंड- 147/1- 2016

Related Articles

Back to top button