International Yoga Day: आज पूरा देश मना रहा विश्व योग दिवस, पीएम मोदी सहित इन दिग्गज नेताओ ने किया योग…

आज पूरे भारत मे अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया जा रहा है। विश्व योग दिवस पर आज देश में योग कार्यक्रम हो रहे है। वही, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मैसूर में योग कार्यक्रम में शामिल हुए। पीएम के साथ मंत्री सर्बानंद सोनोवाल मैसूर में मौजूद रहे। इस दौरान पीएम ने कहा, इस मौके पर कि निरोग शरीर के लिए यह बहुत जरूरी है। पीएम मोदी ने कहा कि आज विश्व के हर कोने से योग की गूंज सुनाई दे रही है। यह जीवन का आधार बन गया है।

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह कोयंबटूर में योग किया। रक्षा मंत्री ने भारतीय वायुसेना के अड्डे पर योग किया। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह दिल्ली में योग किया। विदेश मंत्री एस जयशंकर ने दिल्ली के पुराना किला में योग किया।

वही, उत्तर प्रदेश में भी आज विश्व में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया जा रहा है। सभी मदरसों में आज मनाया योग दिवस जा रहा है। उत्तर प्रदेश में भी बड़े स्तर पर योग दिवस मनाया जा रहा। राज्य के सभी मदरसों में भी योग दिवस मनाया जाएगा। मदरसा शिक्षा परिषद के रजिस्ट्रार ने आदेश जारी किया है।

लखनऊन में राजभवन में राज्यपाल आनंदीबेन पटेल योग किया। सीएम योगी आदित्यनाथ भी राजभवन में योग किया। इस दौरान विधायक,सीनियर प्रशासनिक अधिकारी भी योग किया। पुलिस अधिकारी भी राजभवन में योग किया।

Related Articles

Back to top button