
आईपीएल 2023 का तीसरा और आज का दूसरा मुकाबला लखनऊ के अटल बिहारी वाजपेयी इकाना अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में होना है। यह मैच लखनऊ सुपर जायंट्स और दिल्ली के बीच होगा। लखनऊ में आज पहली बार आईपीएल का मैच होगा जिसको लेकर दर्शकों में काफी उत्साह देखा जा रहा है। इकाना स्टेडियम के बाहर टिकट खरीदने के लिए क्रिकेट प्रेमियों की भारी भीड़ उमड़ी हुई है।
यह मुकाबला शाम साढ़े सात बजे प्रारंभ होगा। लखनऊ सुपर जायंट्स और दिल्ली कैपिटल्स की टीम आज आइपीएल 2023 के अपने मैच की शुरुआत करेंगे। दोनों टीमों की नजर पहला मैच जीतकर शानदार शुरूआत करने पर होगी। लखनऊ सुपर जाइंट्स टीम के कप्तान केएल राहुल तो दिल्ली के कप्तान डेविड वार्नर हैं।
लखनऊ सुपर जाइंट्स टीम: केएल राहुल (कप्तान/कप्तान), काइल मेयर्स, दीपक हुड्डा, निकोलस पूरन, मार्कस स्टोइनिस, आयुष बडोनी, क्रुनाल पांड्या, प्रेरक मांकड़, जयदेव उनादकट, अवेश खान, रवि बिश्नोई, कृष्णप्पा गौतम, स्वप्निल सिंह, नवीन -उल-हक, यश ठाकुर, डेनियल सैम्स, रोमारियो शेफर्ड, युद्धवीर सिंह चरक, करण शर्मा, मयंक यादव, अमित मिश्रा, मनन वोहरा।
संभावित प्लेइंग 11: केएल राहुल (कप्तान), निकोलस पूरन (विकेटकीपर), आयुष बडोनी, दीपक हुड्डा, मार्कस स्टोइनिस, क्रुणाल पांड्या, रोमारियो शेफर्ड, रवि बिश्नोई, मार्क वुड, आवेश खान, जयदेव उनादकट।
दिल्ली कैपिटल्स की टीम: डेविड वार्नर (c), पृथ्वी शॉ, मिशेल मार्श, फिलिप साल्ट (w), सरफराज खान, रोवमैन पॉवेल, अक्षर पटेल, अमन हकीम खान, कुलदीप यादव, चेतन सकारिया, खलील अहमद, ईशांत शर्मा, मनीष पांडे, प्रवीण दुबे, मुकेश कुमार, कमलेश नागरकोटी, ललित यादव, रिले रोसौव, रिपल पटेल, यश धुल, विक्की ओस्तवाल, अभिषेक पोरेल।
संभावित प्लेइंग 11: डेविड वार्नर (कप्तान), पृथ्वी शॉ, मिचेल मार्श, रिले रूसो सरफराज खान (विकेटकीपर), रोवमैन पॉवेल, अक्षर पटेल, कमलेश नागरकोटी, कुलदीप यादव, चेतन सकारिया, खलील अहमद।