IPL 2026 के पहले फेज़ का शेड्यूल जारी, जानें कब से शुरू होगा पहला मैच?

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 के पहले फेज़ का शेड्यूल जारी कर दिया है। BCCI की ओर से जारी जानकारी के अनुसार टूर्नामेंट का पहला चरण 28 मार्च से 12 अप्रैल 2026 तक खेला जाएगा। इस दौरान कुल 20 मुकाबले खेले जाएंगे।

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 के पहले फेज़ का शेड्यूल जारी कर दिया है। BCCI की ओर से जारी जानकारी के अनुसार टूर्नामेंट का पहला चरण 28 मार्च से 12 अप्रैल 2026 तक खेला जाएगा। इस दौरान कुल 20 मुकाबले खेले जाएंगे।

बता दें, BCCI ने बताया कि इस समय तीन राज्यों में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। ऐसे में चुनाव की तारीखों को ध्यान में रखते हुए फिलहाल टूर्नामेंट के पहले चरण का शेड्यूल जारी किया गया है, जबकि पूरा शेड्यूल चुनाव कार्यक्रम स्पष्ट होने के बाद घोषित किया जाएगा।

बता दें, IPL के 19वें सीज़न की शुरुआत 28 मार्च को होगी। उद्घाटन मुकाबले में डिफेंडिंग चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) अपने घरेलू मैदान एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) का सामना करेगी।

पहले चरण में मैच बेंगलुरु, मुंबई, गुवाहाटी, न्यू चंडीगढ़, लखनऊ, कोलकाता, चेन्नई, दिल्ली, अहमदाबाद और हैदराबाद समेत कुल 10 शहरों में खेले जाएंगे। इस दौरान चार डबल-हेडर मुकाबले भी होंगे, जिनमें दोपहर के मैच 3:30 बजे और शाम के मैच 7:30 बजे से शुरू होंगे।

वहीं, सीज़न के दूसरे दिन यानी रविवार को मुंबई इंडियंस अपने घरेलू मैदान वानखेड़े स्टेडियम में कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ मुकाबला खेलेगी।

टूर्नामेंट का पहला डबल-हेडर 4 अप्रैल 2026 को खेला जाएगा। इस दिन दोपहर के मैच में दिल्ली कैपिटल्स का सामना मुंबई इंडियंस से दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में होगा। वहीं शाम के मुकाबले में गुजरात टाइटन्स और राजस्थान रॉयल्स अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में आमने-सामने होंगी।

राजस्थान रॉयल्स अपने घरेलू अभियान की शुरुआत गुवाहाटी से करेगा, जहां टीम चेन्नई सुपर किंग्स और मुंबई इंडियंस के खिलाफ मैच खेलेगा। वहीं पंजाब किंग्स अपने शुरुआती घरेलू मुकाबले न्यू चंडीगढ़ के PCA स्टेडियम में खेलेगा।

सीज़न के दौरान रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बेंगलुरु में पांच और रायपुर में दो घरेलू मैच खेलेगा। पंजाब किंग्स न्यू चंडीगढ़ में चार और धर्मशाला में तीन होम मैच खेलेगा, जबकि राजस्थान रॉयल्स गुवाहाटी में तीन और जयपुर में चार मैच खेलेगा।

हालांकि बेंगलुरु में होने वाले मैचों को लेकर एक शर्त रखी गई है। कर्नाटक सरकार की विशेषज्ञ समिति 13 मार्च 2026 को एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम का निरीक्षण करेगे। इसके बाद ही स्टेडियम को IPL मैचों की मेज़बानी की अंतिम मंजूरी दिया जाएगा।

Related Articles

Back to top button