
डेस्क : तेहरान से एक मीडिया रिपोर्ट में यह दावा किया गया है कि ईरान के इरानी रिवोल्यूशनरी गार्ड्स कॉर्प्स (आईआरजीसी) से जुड़ी तस्नीम न्यूज़ एजेंसी ने उन दफ्तरों और बुनियादी ढांचे की सूची जारी की है, जिन्हें प्रमुख अमेरिकी कंपनियां संचालित करती हैं और जिनके इज़राइल से संबंध बताए गए हैं। रिपोर्ट में यह कहा गया है कि इन तकनीकों का उपयोग सैन्य उद्देश्यों के लिए किया गया है, इसलिए इन्हें ईरान के “नए लक्ष्य” के रूप में देखा जा रहा है।
रिपोर्ट में गूगल, माइक्रोसॉफ्ट, पैलेंटिर, आईबीएम, एनवीडिया और ओरेकल जैसी कंपनियों का उल्लेख किया गया है, जो इस सूची में शामिल हैं। यह बताया गया कि इन कंपनियों के क्लाउड आधारित सेवाओं से जुड़े दफ्तर और इंफ्रास्ट्रक्चर इज़राइल के कई शहरों और कुछ खाड़ी देशों में स्थित हैं।
जैसे-जैसे क्षेत्रीय युद्ध का दायरा इंफ्रास्ट्रक्चर वॉर तक बढ़ रहा है, वैसे-वैसे ईरान के वैध लक्ष्यों का दायरा भी बढ़ रहा है। इस रिपोर्ट में ईरान द्वारा भविष्य में इन लक्ष्यों पर कार्रवाई करने की संभावना जताई गई है।









