कानून तोड़कर अराजकता फैलाना सपा का काम है…अखिलेश के दीवार फांदने पर बोले ब्रजेश पाठक

समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव आज लोकनायक जयप्रकाश नारायण की जयंती पर सुबह 10 बजे JPNIC सेंटर गोमतीनगर पर पहुंचें। वहां अखिलेश यादव जयप्रकाश नारायण की प्रतिमा पर माल्यार्पण करना चाहते है। लेकिन JPNIC सेंटर में अखिलेश को जाने की इजाजत नहीं दी गई। जिसके बाद अखिलेश यादव JPNIC बिल्डिंग के भीतर दीवार फांदकर प्रवेश कर गए।

अखिलेश के JPNIC बिल्डिंग के भीतर दीवार फांदकर जाने पर उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक की प्रतिक्रिया आई है। अखिलेश यादव पर आरोप लगाते हुए ब्रजेश पाठक ने कहा कि उन्होंने सील की हुई बिल्डिंग में जबरन प्रवेश करके कानून तोड़ा है। समाजवादी पार्टी को अराजकता और गुंडई पसंद है। ये अखिलेश यादव के आचरण से सिद्ध हो गया है।

उप मुख्यमंत्री ब्रजेश ने आगे कहा की JPNIC बिल्डिंग को एलडीए ने सील किया है तब भी दीवार फांदकर अखिलेश यादव JPNIC के अंदर गए। सपा को कानून से कोई मतलब नहीं है। कानून तोड़कर अराजकता फैलाना सपा का काम है। अखिलेश यादव ने सील बिल्डिंग में जबरन प्रवेश करके कानून तोड़ा है।

बता दें कि JPNIC में जाकर अखिलेश ने जयप्रकाश नारायण की प्रतिमा पर माला चढ़ाई। फिर उसी गेट को फांदकर बाहर भी निकले। अखिलेश के आक्रामक रूप पर शिवपाल ने भी उत्साहित होकर ट्वीट किया कि ”सत्ता के दमन की क्रूर हदें व सरहदें समाजवादी विचारधारा को किसी सीमा में नहीं बांध सकती” फिलहाल अखिलेश यादव के इस आक्रामक अवतार को देखकर सपाइयों का जोश हाई हो गया और लखनऊ में मध्यम तापमान के बीच सियासी पारा अचानक से हाई हो गयी।

Related Articles

Back to top button