
दिल्ली : देश में 2024 में होने वाले आम चुनाव से पहले सभी पार्टियां अपनी तैयारियों में जुट गई है। यूपी में सपा की सहयोगी राष्ट्रीय लोक दल ने जयन्त चौधरी को पुनः अपना अध्यक्ष चुन लिया है.
दिल्ली
— भारत समाचार | Bharat Samachar (@bstvlive) February 10, 2023
➡जयंत चौधरी RLD के राष्ट्रीय अध्यक्ष निर्वाचित
➡केंद्रीय कार्यालय में संगठनात्मक चुनाव संपन्न हुए
➡चुनाव में जयंत चौधरी राष्ट्रीय अध्यक्ष निर्वाचित.#Delhi pic.twitter.com/6RqrGtSv5J
आपको बता दे कि शुक्रवार को राष्ट्रीय लोकदल के संगठनात्मक चुनाव 2022-25 की चुनाव प्रक्रिया सम्पन्न होने के उपरांत राष्ट्रीय चुनाव अधिकारी शिवकरन सिंह ने जयंत चौधरी को राष्ट्रीय लोकदल का राष्ट्रीय अध्यक्ष निर्वाचित घोषित किया।
अध्यक्ष निर्वाचित होने के बाद जयंत चौधरी ने पार्टी कार्यालय में स्व0 चौधरी चरण सिंह एवं स्व0 चौधरी अजित सिंह के चित्रों पर मार्ल्यापण किया एवं उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया। पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव त्रिलोक त्यागी ने बताया की राष्ट्रीय लोकदल का राष्ट्रीय सम्मेलन आगामी 14 फरवरी 2023 को कांस्टीट्यूशन क्लब, नई दिल्ली में होगा, जिसमें राजनैतिक व आर्थिक मुद्दों पर चर्चा होगी।