Katrina kaif और Vicky Kaushal ने इस तरह मनाया Christmas, तस्वीरें देख फैंस बोले….

विक्की कौशल और कैटरीना कैफ ने शनिवार, 25 दिसंबर को शादी के बंधन में बंधने के बाद अपना पहला क्रिसमस एक साथ मनाया। इस जोड़े ने अपने कुछ दोस्तों को भी अपने घर पर अपने साथ क्रिसमस मनाने के लिए आमंत्रित किया था।

बॉलीवुड की कई हस्तियां 25 दिसंबर शनिवार को अपने परिवार के साथ क्रिसमस एन्जॉय करती नजर आईं। विक्की कौशल और कैटरीना कैफ ने भी जुहू, मुंबई में अपने नए घर में एक-दूसरे के साथ क्रिसमस मनाया। विक्की ने कैटरीना के साथ एक तस्वीर भी साझा की, जिसमें वह क्रिसमस ट्री के सामने खड़े होकर बहुत खुश और प्यारे लग रहे थे।

इसके साथ ही 25 दिसंबर को कैटरीना कैफ ने अपनी अगली फिल्म की घोषणा की।  वह मेरी क्रिसमस में विजय सेतुपति के साथ नजर आएंगी। इस थ्रिलर फिल्म का निर्दोशन श्रीराम राघवन करेंगे। और यह फिल्म 23 दिसंबर, 2022 को क्रिसमस वीकेंड पर रिलीज होगी।

Related Articles

Back to top button