केशव मौर्य दिल्ली के मोहरा बन गए हैं….बीजेपी में मचे खींचतान पर अखिलेश यादव ने ली चुटकी

पिछले कई दिनों से उत्तर प्रदेश के सियासी गलियारों से तरह-तरह की खबरें सामने आ रही है। भारतीय जनता पार्टी के भीतर अंतर्कलह चल रही है। लोकसंभा चुनाव के बाद भाजपा में कुछ नहीं चल रहा है। इसी बीच समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भी भाजपा पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि “केशव प्रसाद मौर्य, दिल्ली का मोहरा बन गए हैं। वो दिल्ली के वाईफाई के पासवर्ड बन गए हैं।

अखिलेश यादव ने सपा दफ्तर में संविधान मानस्तंभ की स्थापना की। इस दौरान मिडिया को संबोधित करते हुए उन्होंने भाजपा सरकार पर जमकर हमला बोला। अखिलेश यादव ने कहा कि बलिया में पुलिस ने जो किया सभी ने देखा। ‘पता नहीं कहां से ये लॉ एंड ऑर्डर के आंकड़े लाते हैं। भाजपा के लोग कह रहे कि ऐसा भ्रष्टाचार नहीं देखा। उन्होंने आगे कहा कि सीएम योगी खुद मान रहे कि कई विभागों में भ्रष्टाचार हुआ। पुलिस डाकू हो गई है अब प्रदेश में पुलिस-पुलिस को पकड़ रही है।

डिप्टी सीएम केशव को बता दिया मोहरा

अपने आगे के बयान में उन्होंने हर बार की तरह इस बार भी केशव प्रसाद मौर्या को आड़े हाथ लिया। मौर्या पर तंज कस्ते हुए अखिलेश ने कहा कि “केशव प्रसाद मौर्य, दिल्ली का मोहरा और दिल्ली के वाईफाई के पासवर्ड हैं। सरकार क्या ऐसे चलेगी?”

कानपुर दंगे पर जांच को लेकर किया ये बड़ा ऐलान

इस बीच उन्होंने ऐलान किया है कि, ‘आने वाले समय में कानपुर दंगे की कभी न कभी जांच जरूर होगी। वहीं कांवड़ रूट पर नेमप्लेट लगाने वाले मामले पर सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर भी उन्होंने प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने सुप्रीम कोर्ट के फैसले को स्वागत योग्य बताया है।

Related Articles

Back to top button