जानिये, त्रिपुरा के मुख्यमंत्री बिप्लब कुमार देब ने इस अभिनेत्री के बारे में ऐसा क्या कहा था कि मच गया बवाल?…

बिप्लब कुमार देब भाजपा के दिग्गज राजनेता और त्रिपुरा के वर्तमान मुख्यमंत्री हैं। 7 जनवरी 2016 से 2018 तक वे त्रिपुरा में भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष रहे। उन्होंने 2018 के विधान सभा चुनाव में भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) के नेतृत्व वाली वाम मोर्चा सरकार के 25 साल के शासन को हराकर भाजपा को जीत दिलाई। 9 मार्च 2018 को त्रिपुरा के 10वें मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली।

त्रिपुरा के वर्तमान मुख्यमंत्री बिप्लब कुमार देब का विवादों से पुराना नाता रहा हैं। उन्होंने कई बार ऐसे बयान दिए हैं जिससे विवादों का सामना करना पड़ा हैं। एक बार बिप्लब देब ने साल 1997 में मिस वर्ल्ड पेजेंट का खिताब जीतने वाली भारतीय अभिनेत्री डायना हेडन पर एक बयान देकर विवादों में घिर गए। दरअसल, उन्होंने अंतरराष्ट्रीय सौंदर्य प्रतियोगिताओं पर सवाल उठाते हुए यह कहा था कि ये प्रतियोगिताएं महज एक तमाशा हैं और भारतीय महिलाओं को लगातार पांच वर्षों तक मिस वर्ल्ड और मिस यूनिवर्स का खिताब देने का निर्णय मात्र एक व्यापर का स्वरुप था। उन्होंने कहा कि बाजार कि जरूरतों के मुताबिक ये खिताब दिए जाते हैं ना कि प्रतिभागियों की सुंदरता के आधार पर।

इसके अलावा अप्रैल 2018 में, देब ने यह दावा करके देशव्यापी विवाद छेड़ दिया कि महाभारत काल से इंटरनेट और उपग्रह मौजूद हैं। उन्होंने सिविल सेवा परीक्षा पर भी विवादास्पद टिप्पणी की थी। उन्होंने कहा था कि केवल सिविल इंजीनियरों को ही सिविल सेवा परीक्षा में बैठना चाहिए।

त्रिपुरा के मुख्यमंत्री बिप्लब कुमार देब को जन्मदिन की शुभकामना देते हुए यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोशल मीडिया साइट कू पर लिखा, ”त्रिपुरा के यशस्वी मुख्यमंत्री श्री बिप्लब कुमार देब जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई। माँ त्रिपुरसुंदरी जी की कृपा आप पर बनी रहे। आपके नेतृत्व में त्रिपुरा उत्तरोत्तर प्रगति करता रहे। प्रभु श्री राम से प्रार्थना है कि आपको उत्तम स्वास्थ्य, सुदीर्घ और सुयशपूर्ण जीवन की प्राप्ति हो।”

Koo App

त्रिपुरा के मुख्यमंत्री बिप्लब कुमार देब के जन्मदिन के अवसर पर यूपी के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्या ने भी उन्हें जन्मदिन की शुभकामना दी है। सोशल मीडिया साइट कू पर केशव प्रसाद मौर्या ने लिखा,”भारतीय जनता पार्टी के प्रखर नेता, ओजस्वी वक्ता एवं त्रिपुरा के यशस्वी मुख्यमंत्री श्री बिप्लब कुमार देब जी आपको जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। प्रभु श्रीराम जी से प्रार्थना है कि आप दीर्घायु हों और सदैव स्वस्थ एवं प्रसन्न रहें।”

असम के मुख्यमंत्री हेमंत बिस्वा सर्मा ने भी बिप्लब कुमार देब को जन्मदिन की शुभकामनायें दी हैं उन्होंने सोशल मीडिया साइट कू पर लिखा,”त्रिपुरा के माननीय मुख्यमंत्री श्री बिप्लब कुमार देब को आपके जन्मदिन पर हार्दिक बधाई। अपने राज्य के लोगों के प्रति आपकी नि:स्वार्थ सेवा प्रेरणादायक है। माँ कामाख्या और श्रीमंत शंकरदेव आपको अच्छे स्वास्थ्य और निरंतर सफलता प्रदान करें।”

बता दें कि देब ने अगरतला के बनमालीपुर निर्वाचन क्षेत्र से चुनाव लड़ा था और 9,549 मतों के अंतर से जीत हासिल की। इन्होने चुनाव में अपने प्रतिद्वंदी और भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के विधायक गोपाल रॉय को हराया था। देब ने त्रिपुरा के चुनाव अभियान का भी नेतृत्व किया था और त्रिपुरा में संभावित 60 सीटों में से अपने सहयोगी इंडिजिनस पीपुल्स फ्रंट ऑफ त्रिपुरा के साथ 44 सीटें जीतकर 25 साल बाद वाम मोर्चा को हराया था।

Related Articles

Back to top button