
मेरठ के चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय में विदेशी छात्राओं से बदसलूकी मामले में भारत समाचार की खबर का बड़ा असर हुआ है। खबर चलने के बाद केन्द्रीय गृह मंत्रालय ने फटकार लगाई और अज्ञात छात्रों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। कोरियन छात्राओं से की गई ट्रोलिंग मामले में पूरी कार्रवाई की गई है।
दिल्ली में रहकर हिंदी सीख कोरियन युवतियां मेरठ घूमने आई थी। विवि विजिट करते समय लड़कों ने इन लड़कियों के साथ बदसलूकी और ट्रोलिंग की। हिंदूवादी संगठनों से जुड़े लड़को ने कोरियन युवतियों के सामने धार्मिक नारे लगाए और उन पर धर्मान्तरण का आरोप लगाया। इसके साथ ही लड़कों ने उन्हें रोककर ईसा मसीह के बारे में पूछा था।
इस खबर को भारत समाचार ने प्रमुखता से चलाया जिसके बाद अज्ञात छात्रों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया। आईबी की टीम ने विवि पहुंचकर कोरियन छात्राओं से अभद्रता मामले में जानकारी ली। हिंदूवादी संगठनों से जुड़े छात्रों ने की विवि में ट्रोलिंग कर छात्राओं को गुमराह करके उनका वीडियो बनाया और धर्मान्तरण के आरोप लगाया।