राहुल गांधी की लोकसभा सदस्यता बहाल, लोकसभा सचिवालय ने जारी की अधिसूचना

सदस्यता बहाल होने के बाद थोड़ी देर में रहुल गांधी के संसद में पहुंचने की संभावना जताई जा रही है।

राहुल गांधी की लोकसभा सदस्यता बहाल हो गई है। लोकसभा सचिवालय ने अधिसूचना जारी कर राहुल गांधी की सदस्यता बहाल कर दी है। अब राहुल गांधी लोकसभा की कार्यवाही में हिस्सा लेंगे। सदस्यता बहाल होने के बाद थोड़ी देर में रहुल गांधी के संसद में पहुंचने की संभावना जताई जा रही है।

आपको बता दें कि मोदी सरनेम मानहानि मामले में राहुल गांधी को निचली अदालत से 2 साल की सजा मिली थी। मामले पर सुनवाई करते हुए सुप्रीम कोर्ट ने राहुल की सजा पर रोक लगा दी। अब राहुल गांधी की संसद सदस्यता भी वापस कर दी गई है।

मोदी सरनेम मानहानि मामले में सुप्रीम कोर्ट से कांग्रेस नेता राहुल गांधी को पहले ही राहत मिल चुकी है। इस आदेश को कांग्रेस पार्टी अपने जीत के रूप में देख रही है। नेताओं के तरह-तरह के कमेंट आ रहे हैं। संसद में अविश्वास प्रस्ताव पर होने वाली चर्चा में अब राहुल गांधी भी शामिल होंगे।

Related Articles

Back to top button