
अमेठी- देश के कई हिस्सों में इस वक्त घरेलू गैस सिलेंडर को लेकर हंगामा मचा हुआ है…लोग परेशान हो रहे हैं कि आखिर उन्हें गैस क्यों नहीं मिल रही है…
उत्तर प्रदेश में भी गैंस सिलेंडर को लेकर कुछ ऐसा ही हाल बना हुआ है…जहां पर गैंस सिलेंडर को लेकर लोग बिल्कुल हताश और निराश दिखाई दे रहे है…
इसी बीच में अमेठी से बहुत ही ज्यादा परेशान कर देने वाली खबर सामने आई है…दरअसल, हुआ कुछ यूं है कि घर में शादी है और पिता सिलेंडर लेने के लिए लाइन में लगा हुआ है…
बेटी की शादी से पहले पिता सिलेंडर की लाइन में लगा है.बता दें कि गैस सिलेंडर के लिए दिनभर लाइन में पिता लगा रहा है.
सुबह से रात भर गैस सिलेंडर की लाइन में लगे.काम छोड़कर गैस सिलेंडर की लाइन में लगे रहे.
हालात इतने ज्यादा खराब हो गए कि लकड़ी के चूल्हे पर मिठाई बनाने को मजबूर हो गए. हलवाई ने इंतजार के बाद चूल्हे पर मिठाई बनाई.बुकिंग के बाद भी गैस सिलेंडर नहीं मिल रहा है. अमेठी कोतवाली के डेढ़ पसार गांव का मामला है….









