लखनऊ बिल्डिंग हादसा: अलाया अपार्टमेंट ताश के पत्ते की तरह ढहा, मलबे से 9 लोग निकाले गए, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

लखनऊ में बड़ा दर्दनाक हादसा हुआ है। हजरतगंज में 5 मंजिला अलाया अपार्टमेंट की बिल्डिंग गिरने से हड़कंप मच गया है। अबतक बिल्डिंग के मलबे से 9 लोग निकाले गए हैं। मौके पर NDRF,SDRF का रेस्क्यू ऑपरेशन जारी हैं। घायलों को सिविल अस्पताल और केजीएमयू में भर्ती किया जा रहा है।

लखनऊ. लखनऊ में बड़ा दर्दनाक हादसा हुआ है। हजरतगंज में 5 मंजिला अलाया अपार्टमेंट की बिल्डिंग गिरने से हड़कंप मच गया है। अबतक बिल्डिंग के मलबे से 9 लोग निकाले गए हैं। मौके पर NDRF,SDRF का रेस्क्यू ऑपरेशन जारी हैं। घायलों को सिविल अस्पताल और केजीएमयू में भर्ती किया जा रहा है। भूकंप के कारण बिल्डिंग गिरने का अनुमान जताया जा रहा है। बिल्डिंग गिरने से कई लोगों के दबे होने की संभावना जताई जा रही है। ये हादसा हजरतगंज क्षेत्र के वजीर हसन रोड पर हुआ है।

डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक घटनास्थल पहुंचे हैं। डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने कहा मौके पर राहत बचाव कार्य जारी है, बिल्डिंग अचानक गिरी है, लोगों को रेस्क्यू किया जा रहा है, घायलों को अस्पताल भेजा गया है। लखनऊ बिल्डिंग हादसे पर नगर विकास मंत्री अरविंद शर्मा ने कहा भूकंप के चलते हादसा हुआ है, 5 लोगों को मलबे से निकाला गया। कई लोग अभी मलबे में दबे हैं। अलाया बिल्डिंग में 14 से 15 फ्लैट थे, बिल्डिंग में रिपेयरिंग का काम भी चल रहा था।

प्रमुख सचिव गृह संजय प्रसाद घटनास्थल पर मौजूद हैं। हादसे पर जानकारी देते हुए प्रमुख सचिव गृह संजय प्रसाद ने बताया कि अपार्टमेंट में 9 फ्लैट में परिवार रह रहे थे। अभी अंदाजा नहीं कितने लोग फंसे है। राहत टीमें लगी, बचाव जारी है। बताया जा रहा है, अलाया अपार्टमेंट में करीब 15 परिवार रहते थे, मलबे में 30-40 लोगों के दबे होने की आशंका जताई जा रही है। पुरानी बिल्डिंग अलाया अपार्टमेंट के नाम से है। बता दें, आज दिल्ली एनसीआर समेत लखनऊ में तेज भूकंप के झटके महसूस किए गए थे।

हजरतगंज स्थित अलाया अपार्टमेंट ताश के पत्ते की तरह ढह गया है। मौके पर राहत बचाव कार्य जारी है, बिल्डिंग का मलबा हटाया जा रहा है, बिल्डिंग करीब 10 साल पुरानी बताई जा रही है। मौके पर डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक, नगर विकास मंत्री अरविंद शर्मा, सीएम सलाहकार अवनीश अवस्थी,डीएम सूर्यपाल गैंगवार मौके पर मौजूद है। रेस्क्यू ऑपरेशन में NDRF,SDRF को लगाया गया।

Related Articles

Back to top button