लखनऊ: कैबिनेट मंत्री संजय निषाद को पसंद नहीं आई लोहिया की मूर्ति, आवास में लगी मूर्ति को प्लाईवुड से ढका !

लखनऊ. यूपी सरकार में कैबिनेट मंत्री संजय निषाद एक नए विवाद में घिर गये हैं। कैबिनेट मंत्री संजय निषाद के आवास पर लगी लोहिया जी की मूर्ति को ढक दिया गया है। जिसकी सोशल मीडिया पर जमकर आलोचना हो रही है। मामला तूल पकड़ने पर कैबिनेट मंत्री संजय निषाद ने सफाई दी है। वहीं लोहिया जी की मूर्ति ढके जाने से सपा नेताओं ने तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की है।

लोहिया जी की मूर्ति ढकवाने का मामला तूल पकड़ता देख कैबिनेट मंत्री संजय निषाद ने सफाई दी है। उन्होने कहा लोहिया जी की मूर्ति मेरे द्वारा नहीं ढकवाई गई है। मैं तो लोहिया का समर्थक हूं, ये मूर्ति पहले से ही ढकी हुई थी। मैनें तो लोहिया कि मूर्ति को सुंदर बनाने के लिए पहले ही पत्र लिख चुका हूं। वहीं इस मामले पर सपा के पूर्व एमएलसी राजपाल कश्यप ने हमला बोला है। उन्होंने कहा लोहिया सामाजिक समरसता के प्रतीक थे, जो लोहिया को नहीं देख सकता वो पिछड़ों का नहीं, पिछड़ों,दलितों के हक के साथ अत्याचार हो रहा है, आज बीजेपी का चेहरा बेनकाब हो गया, इस बार BJP घटी है अगली बार हटेगी।

बता दें, कैबिनेट मंत्री संजय निषाद को आवंटित आवास पहले लोहिया ट्रस्ट का कार्यालय था। लेकिन मंत्री बनने के बाद संजय निषाद को ये बंगला मिला है। इस बंगले में डॉ. राम मनोहर लोहिया की मूर्ति लगी हुई है। इस मूर्ति को प्लाईवुड से ढकवा दिया गया है। मंत्री द्वारा लोहिया की प्रतिमा को कैद करवाना कहीं न कहीं लोहिया के आदर्शों का सम्मान न करने जैसा है। जिसकी जानकारी होने पर सपाईयों में आक्रोश है।

Related Articles

Back to top button