Lucknow: प्रदेश में डेंगू का कहर जारी, अयोध्या व गाजियाबाद में तेजी से बढ़ रहे मामले !

प्रदेश में लगातार डेंगू का कहर जारी हैं। राजधानी लखनऊ में स्वास्थय व्यवस्थाओं में हड़कंप मचा हुआ है। उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक लगातार अस्पतालों ...

प्रदेश में लगातार डेंगू का कहर जारी हैं। राजधानी लखनऊ में स्वास्थय व्यवस्थाओं में हड़कंप मचा हुआ है। उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक लगातार अस्पतालों का दौरा कर रहे हैं। प्रदेश में लगातार बढ़ रहे डेंगू के मामले स्वास्थय विभाग की तैयारियों पर प्रश्नचिन्ह लगा रहे हैं।

लखनऊ में लगातार डेंगू के मरीज बढ़ रहे हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक अयोध्या में डेंगू का प्रकोप तेजी के साथ बढ़ रहा हैं। 9 मरीजों में मिले डेंगू के लक्षण जिनमें से 6 को भर्ती कर लिया गया हैं। जिले में डेंगू मरीजों की संख्या अब बढ़कर 438 हो गयी हैं। वहीं सोनभद्र में भी डेंगू बहुत तेजी के साथ पैर पसार रहा हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार जिले के 3 गावों में 5 नए मरीज मिले हैं। इसके साथ सोनभद्र में अब तक कुल मामलों की संख्या 142 हो गयी हैं।

ग़ाज़ियाबाद में भी डेंगू बुखार के मामले में लगातार इजाफा हो रहा हैं। 14 नए मरीजों के साथ डेंगू के कुल 458 केस हो गए हैं। वहीं रायबरेली में लगातार डेंगू से पॉजिटिव केसों का आंकड़ा बढ़ रहा हैं। CMO डॉ वीरेंद्र सिंह ने डेंगू से बचाव की जानकारी देते हुए कहा कि बीते 24 घण्टे में 5 लोगों की डेंगू रिपोर्ट पॉजिटिव आई हैं। अब तक 65 लोगों की डेंगू रिपोर्ट पॉजिटिव आ चुकी है।

Related Articles

Back to top button