Trending

Lucknow: बजट सत्र से पहले सपा का विरोध प्रदर्शन, योगी सरकार के खिलाफ होगी विपक्ष की जबरदस्त कार्रवाई!

सपा के सभी विधायक इस प्रदर्शन में शामिल होंगे और अपनी मांगों को लेकर राज्य सरकार के खिलाफ आवाज उठाएंगे। समाजवादी पार्टी के नेताओं ने इस...

Lucknow: उत्तर प्रदेश विधानसभा का बजट सत्र आज से शुरू हो रहा है। यह सत्र 11:00 बजे राज्यपाल आनंदीबेन पटेल के अभिभाषण से प्रारंभ होगा। विधानसभा का यह सत्र पिछले एक वर्ष का सबसे लंबा सत्र होगा, जो 5 मार्च तक चलेगा।

सत्र के दौरान महाकुंभ हादसे समेत कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा हो सकती है। विपक्ष ने इस दौरान योगी सरकार को घेरने की तैयारी की है, और महाकुंभ हादसे को लेकर सवाल उठाए जा सकते हैं।

वही इससे पहले, समाजवादी पार्टी ने आज सुबह 10:00 बजे चौधरी चरण सिंह की प्रतिमा पर प्रदर्शन करने का ऐलान किया है। इस प्रदर्शन का नेतृत्व माता प्रसाद पांडे करेंगे और इसमें सपा के सभी विधायक शामिल होंगे। यह प्रदर्शन राज्य सरकार की नीतियों और किसानों-मजदूरों की समस्याओं के खिलाफ होगा।

समाजवादी पार्टी का प्रदर्शन विधानसभा के बजट सत्र से पहले हो रहा है, ताकि विपक्षी नेताओं की आवाज राज्य सरकार तक पहुंच सके।

बता दें कि उत्तर प्रदेश विधानसभा का बजट सत्र 18 फरवरी से शुरू होकर 5 मार्च तक चलेगा। इस दौरान कई महत्वपूर्ण निर्णय और चर्चाएं होंगी। यहां जानें पूरी तिथियों के हिसाब से बजट सत्र की कार्यवाही…

  1. 18 फरवरीराज्यपाल आनंदीबेन पटेल विधानमंडल के संयुक्त सदन को संबोधित कर अभिभाषण पेश करेंगी।
  2. 19 फरवरीराज्यपाल के अभिभाषण पर चर्चा होगी।
  3. 20 फरवरीवित्त मंत्री सुरेश खन्ना विधानसभा में बजट पेश करेंगे। इसी दिन राज्यपाल के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा शुरू होगी।
  4. 21 फरवरीराज्यपाल के अभिभाषण पर चर्चा जारी रहेगी।
  5. 22-23 फरवरी – शनिवार और रविवार को अवकाश के कारण बैठक नहीं होगी।
  6. 24 फरवरीबजट प्रस्ताव पर चर्चा शुरू होगी।
  7. 25 फरवरीबजट प्रस्ताव पर चर्चा जारी रहेगी।
  8. 26 फरवरीशिवरात्रि के दिन अवकाश रहेगा।
  9. 27-28 फरवरी – बजट पर चर्चा जारी रहेगी।
  10. 1 और 2 मार्च – इन दो दिनों में बैठक नहीं होगी।
  11. 3 और 4 मार्चअनुदान मांगों पर चर्चा होगी।
  12. 5 मार्चबजट पारित किया जाएगा।

यह सत्र राज्य सरकार और विपक्ष के बीच महत्वपूर्ण चर्चाओं का केंद्र रहेगा, जिसमें बजट प्रस्तावों और राज्य के विकास कार्यों पर विचार किया जाएगा।

Related Articles

Back to top button